Page Loader
करण जौहर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के एक साथ 4 नए पोस्टर रिलीज
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के 4 नए पोस्टर रिलीज (तस्वीर: ट्विटर/@DharmaMovies)

करण जौहर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के एक साथ 4 नए पोस्टर रिलीज

Jun 23, 2023
04:28 pm

क्या है खबर?

अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसमें उनकी जोड़ी आलिया भट्ट के साथ बनी है। यह फिल्म इसलिए भी खास है, क्योंकि करण जौहर इसके निर्देशन की कमान संभाल रहे हैं। अब निर्माताओं ने 23 जून (शुक्रवार) को 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के एक साथ 4 नए पोस्टर जारी कर दिए हैं, जिसमें रॉकी (रणवीर) और रानी (आलिया) रोमांस करते नजर आ रहे हैं।

फिल्म 

फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार 

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 28 जुलाई, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इसमें रणवीर और आलिया के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में लोकप्रिय कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया का कैमियो भी होगा। हाल ही में निर्माताओं ने फिल्म का टीजर जारी किया था, जिसे सोशल मीडिया पर ठीक-ठाक प्रतिक्रियाएं मिली हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर