एरॉन टेलर-जॉनसन 'वेर्वुल्फ' के खौफनाक ट्रेलर में बिल्कुल बदले नजर आए, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
फिल्म 'वर्वुल्फ' का पहला ट्रेलर सामने आ चुका है। यह बिल्कुल रॉबर्ट एगर्स के स्टाइल में है, गहरा, कठोर और 13वीं सदी के इंग्लैंड की पृष्ठभूमि पर आधारित।
इसमें एरन टेलर-जॉनसन ने इसमें एक ग्रामीण का किरदार निभाया है, जो एक खौफनाक वेयरवुल्फ में बदल जाता है। वहीं, पूरा गांव इस अफरा-तफरी से निपटने की कोशिश कर रहा है।
ट्रेलर में डरावनी लोक कथाओं का अहसास मिलता है और इसमें कुछ बेहद प्रभावशाली दृश्य भी शामिल हैं।
कब रिलीज होगी 'वर्वुल्फ'?
'वर्वुल्फ' के लिए रॉबर्ट एगर्स ने अपनी 'नोस्फेराटू' की टीम को फिर से बुलाया है। इसमें लिली-रोज डेप, विलेम डैफो और राल्फ इनेसन जैसे कलाकार, साथ ही जैक मॉरिस और कई अन्य शामिल हैं। इसकी पटकथा आइसलैंटिक लेखक स्जोन के साथ मिलकर लिखी गई है।
साल 2024 में आई 'नोस्फेराटू' ने बॉक्स ऑफिस पर 18.1 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। ऐसे में इस नई फिल्म से भी काफी उम्मीदें लगाई जा रही हैं।
'वर्वुल्फ' 25 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।