NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / शिल्पा शेट्टी के घर में चोरी, पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया
    अगली खबर
    शिल्पा शेट्टी के घर में चोरी, पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया
    शिल्पा शेट्टी के घर में हुई थी लूटपाट, 2 लोग पुलिस की हिरासत में

    शिल्पा शेट्टी के घर में चोरी, पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया

    लेखन नेहा शर्मा
    Jun 15, 2023
    02:39 pm

    क्या है खबर?

    अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल, पिछले हफ्ते उनके घर में चोरी हुई थी। चोर उनके घर में मौजूद बेशकीमती सामान उड़ा ले गए थे।

    इसके बाद मुंबई पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया था। खबर है कि इस मामले में अब पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे इस बाबत पूछताछ की जा रही है।

    आइए जानते हैं क्या जानकारी मिली है।

    बयान

    पुलिस ने की पुष्टि

    पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर जुहू पुलिस थाने में चोरी का मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। अधिकारी ने कहा कि जांच दल ने इस सिलसिले में 2 लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ जारी है।

    शिल्पा के मुंबई में स्थित जूहू वाले घर में इस चोरी को अंजाम दिया गया था। अभिनेत्री के घर के कई कीमती सामान गायब हैं। जांच के आधार पर 2 लोगों पर शिकंजा कसा गया है।

    चोरी

    पहले भी हुई थी शिल्पा के घर में लूटपाट

    यह पहला मौका नहीं है, जब शिल्पा के घर चोरी हुई। इससे पहले 2013 में उनके घर में यही घटना हुई थी। उनके घर के मैनेजर ने FIR दर्ज कराई थी। उस वक्त उनके घर से कीमती म्यूजिक सिस्टम और एक आईपॉड गायब हुआ था।

    जुहू के जिस अपार्टमेंट में शिल्पा अपने पति राज कुंद्रा के साथ रहती हैं, उसके 2 फ्लोर उनके पास हैं। ग्राउंड फ्लोर पर जिम है और पहले फ्लोर पर उनका परिवार रहता है।

    कलाकार

    बॉलीवुड से जुड़ीं इन हस्तियों के घर में भी डाका डाल चुके हैं चोर

    मल्लिका शेरावत के पेरिस वाले अपार्टमेंट में चोरी हो चुकी है और मारपीट भी। दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी और सोनम कपूर के घर से भी चोर लाखों रुपये का सामान लेकर चंपत हो गए थे।

    अमिताभ बच्चन और अजय देवगन के घर चोरी हो चुकी है। अजय के यहां से 17 सोने की चूड़ियां गायब हो गई थीं।

    सलमान खान की बहन अर्पिता जब विदेश में छुट्टियां मनाने गई थीं, तब चोर उनके मुंबई वाले घर में घुस गए थे।

    आगामी सीरीज और फिल्में

    शिल्पा की आने वाली सीरीज और फिल्में

    काम के मोर्चे पर बात करें तो शिल्पा अब रोहित शेट्टी' की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में पुलिस अफसर की भूमिका में दिखेंगी।

    यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर आने वाली है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय भी हैं।

    वह पैन इंडिया फिल्म 'KD- द डेविल' का भी हिस्सा हैं। शिल्पा के पास 'सुखी' नाम की एक फिल्म भी है। पिछले साल उन्होंने इससे अपनी पहली झलक प्रशंसकों के साथ साझा कर फिल्म का ऐलान किया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिल्पा शेट्टी
    बॉलीवुड समाचार
    मुंबई पुलिस

    ताज़ा खबरें

    महेंद्र सिंह धोनी ने टी-20 क्रिकेट में अपने 350 छक्के पूरे किए, जानिए उनके आंकड़े महेंद्र सिंह धोनी
    IPL: सबसे ज्यादा फाइनल मैचों की मेजबानी कर चुके हैं ये मैदान इंडियन प्रीमियर लीग
    प्रधानमंत्री मोदी ने जर्मनी के नए चांसलर फ्रेडरिक मर्ज को दी बधाई, जानिए क्या कहा नरेंद्र मोदी
    सुजुकी मोटरसाइकिल हरियाणा में बना रही नया प्लांट, 1,200 करोड़ होंगे खर्च  सुजुकी मोटरसाइकिल भारत

    शिल्पा शेट्टी

    अश्लील फिल्म मामला: मुंबई कोर्ट ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा को दी जमानत मुंबई
    'इंडियाज गॉट टैलेंट' के आगामी सीजन को जज करेंगी शिल्पा, जारी हुआ शो का प्रोमो बॉलीवुड समाचार
    शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत मुंबई
    शिल्पा-राज ने शर्लिन चोपड़ा पर ठोका मानहानि का केस, मांगा 50 करोड़ रुपये का हर्जाना राज कुंद्रा

    बॉलीवुड समाचार

    'टीकू वेड्स शेरू': जानिए कब और कहां रिलीज होगी कंगना के होम प्रोडक्शन की पहली फिल्म कंगना रनौत
    राजकुमार हिरानी, ​​संजय दत्त और अरशद वारसी की तिकड़ी साथ आई, लेकिन 'मुन्नाभाई' के लिए नहीं राजकुमार हिरानी
    एआर रहमान की बेटी खतीजा रहमान बनेंगी संगीतकार, फिल्म 'मिनमिनी' से करेंगी डेब्यू  एआर रहमान
    यशराज के बैनर तले डेब्यू करने जा रहे अहान पांडे, अगले साल शुरू होगी फिल्म यशराज फिल्म्स

    मुंबई पुलिस

    उर्फी जावेद को रेप और जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार उर्फी जावेद
    अभिनेत्री तुनिषा शर्मा की मौत लव जिहाद का मामला नहीं- मुंबई पुलिस सेलिब्रिटी की मौत
    तुनिषा शर्मा ने पहले भी की थी आत्महत्या की कोशिश, आरोपी शीजान खान ने किया दावा टीवी जगत की खबरें
    सुशांत मामले में बिहार के पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडे बोले- मुंबई पुलिस ने नहीं किया सहयोग सुशांत सिंह राजपूत
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025