LOADING...
युजवेंद्र चहल के साथ डेटिंग की खबरों के बीच RJ महवश ने साझा किया ये वीडियो
RJ महवश का नया वीडियो आया सामने (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@rj.mahvash)

युजवेंद्र चहल के साथ डेटिंग की खबरों के बीच RJ महवश ने साझा किया ये वीडियो

Apr 03, 2025
11:25 am

क्या है खबर?

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा की राहें जुदा हो चुकी हैं। बीते 20 मार्च को बॉम्बे हाई कोर्ट ने इस जोड़े के तलाक पर फैसला सुनाया और दोनों कानूनी रूप से अलग हो गए हैं। धनश्री से तलाक के बाद से ही युजवेंद्र का नाम लगातार RJ महवश के साथ जुड़ रहा है। युजवेंद्र संग डेटिंग की खबरों के बीच अब महवश का नया वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो

 युजवेंद्र ने लाइक किया वीडियो

महवश ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया। वीडियो में महवश कह रही हैं, "कोई लड़का आएगा तो वो होगा बस एक... वो ही फ्रेंड होगा, वो ही बेस्ट फ्रेंड होगा, वो ही बॉयफ्रेंड होगा, वो ही हस्बैंड होगा, मेरा वाला काफी है। मेरी जिंदगी उसी के ईद-गिर्द घूमेगी। फिर कोई नहीं चाहिए। मेरा वाला काफी है।" उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, 'बस एक ही होगा।' इस वीडियो को युजवेंद्र ने भी लाइक किया है

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

परिचय

जानिए कौन हैं महवश

महवश एक जानी-मानी रेडियो जॉकी हैं। इंस्टाग्राम पर इनके लगभग 14 लाख फॉलोअर्स हैं। इतना ही नहीं, महवश अभिनय भी करती हैं और उन्होंने 'सेक्शन 108' नाम की एक फिल्म भी बनाई है। अनंत अंबानी की शादी के रिसेप्शन में भी इन्हें देखा गया था। जल्द ही वह अमेजन प्राइम के एक शो में भी नजर आने वाली हैं। 24 साल की महवश को 'बिग बॉस 14' से लेकर बॉलीवुड फिल्मों तक का प्रस्ताव भी मिल चुका है।