
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का क्यों हुआ तलाक? सामने आई अलगाव की असली वजह
क्या है खबर?
पिछले कुछ समय से क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा चर्चा में बने हुए हैं। दोनों के रास्ते कानूनी रूप से अलग हो चुके हैं।
बीते 20 मार्च को बांद्रा फैमिली कोर्ट ने उनके तलाक पर मोहर लगाई।
एक ओर जहां दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं, इसी बीच लोगों के मन में यह सवाल बना हुआ है कि आखिर दोनों का तलाक क्यों हुआ।
अब उनके तलाक की वजह का खुलासा हुआ है।
पसंद
घर बसाने के लिए अलग-अलग शहर बने दोनों की पसंद
युजवेंद्र और धनश्री के रिश्तों में आई दरार की वजह उनका ठिकाना बना। अपने रहने की जगह को लेकर दोनों एकमत नहीं थे, जिस वजह से उन्होंने तलाक लेने का फैसला किया।
दिसंबर 2020 में शादी के बाद धनश्री, हरियाणा में युजवेंद्र और उनके माता-पिता के साथ रहने चली गईं, लेकिन कुछ दिनों बाद धनश्री ने मुंबई में रहने की इच्छा जाहिर की।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो युजवेंद्र को यही बात नहीं जमी।
दावा
अपने माता-पिता को नहीं छोड़ना चाहते थे युजवेंद्र
रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि युजवेंद्र से शादी के बाद धनश्री उनके हरियाणा वाले घर पर ही रह रहीं थीं। वह मुंबई तभी आती थीं जब उन्हें काम होता था या आना जरूरी होता था।
मुंबई-हरियाणा में रहने का यही झ़गड़ा दोनों के रिश्ते की खत्म होने की वजह बना। दरअसल, युजवेंद्र अपने माता-पिता से अलग रहने को तैयार नहीं थे। वह उनके साथ अपने घर पर ही रहना चाहते थे।
वजह
आपसी सहमति से अलग हुए युजवेंद्र-धनश्री?
हालांकि, इस दावे पर न तो युजवेंद्र-धनश्री ने और ना ही उनके परिवार की तरफ से मोहर लगाई गई है। उनके तलाक के आधिकारिक बयान में बस इतना कहा गया है कि उन्होंने आपसी समहति से अलग होने का फैसला किया है।
युजवेंद्र-धनश्री ने कोर्ट में बताया था कि उनके बीच आपसी तालमेल नहीं था, जिसके चलते उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। वे पिछले 18 महीनों से एक साथ नहीं रह रहे थे।
शादी और तलाक
पहली मुलाकात, शादी और तलाक
युजवेंद्र और धनश्री की पहली मुलाकात साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान हुई थी।
दरअसल क्रिकेटर ने धनश्री का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर देखने के बाद उनसे डांस सीखने के लिए सपंर्क किया था। फिर दोनों की दोस्ती हुई और जल्द ही ये प्यार में बदल गई।
दिसंबर 2020, में धनश्री और युजवेंद्र शादी के बंधन में बंधे थे। हालांकि अब 4 साल की शादी के बाद ये जोड़ी तलाक लेकर अलग हो गई है।