युजवेंद्र चहल ने प्रेग्नेंट धनश्री को दिया धोखा? जानिए RJ महवश के वायरल वीडियो का सच
क्या है खबर?
युजवेंद्र चहल और उनकी पूर्व पत्नी धनश्री वर्मा की निजी जिंदगी फिर चर्चाओं में आ गई है। सोशल मीडिया पर अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्रिकेटर ने धनश्री को उस वक्त धोखा दिया, जब वह प्रेग्नेंट थीं। इन अटकलों की शुरुआत RJ महवश के पुराने वीडियो से हुई, जिसका एक हिस्सा ऑनलाइन वायरल हो गया। हालांकि, इस क्लिप में अभिनेत्री किसी दूसरे शख्स के बारे में बात कर रही थीं, न कि चहल पर आरोप लगा रही हैं।
वीडियो
जानिए वीडियो में क्या कह रही थीं महवश
पिंकविला के एक पुराने पॉडकास्ट महवश दिखाई दी थीं। इस इंटरव्यू का एक हिस्सा अब वायरल हो गया।
इसमें वह कहती दिख रही हैं, "हे भगवान, "जिस चीज से ऊपर वाला आपको बचाता है, इस आदमी का तलाक इसलिए हुआ क्योंकि उसने अपनी प्रेग्नेंट पत्नी को धोखा दिया। जो धोखेबाज होता है वह हमेशा धोखेबाज होता है और इसे कोई नहीं बदल सकता।"
इस वीडियो क्लिप के वायरल होते ही लोगों ने इसका कनेक्शन चहल और धनश्री से जोड़ दिया।
दावा
चहल को लेकर लोगों के मन में उपजा शक
वायरल क्लिप को देखकर लोग दावा करने लगे कि महवश, चहल के बारे में बात कर रही हैं।
हालांकि, वीडियो के दूसरे हिस्से में महवश ने स्पष्ट किया था कि वह अपने पुराने रिश्ते का जिक्र कर रही थीं।
उन्होंने बताया था कि अलीगढ़ में रहते हुए फेसबुक के जरिए वह एक लड़के से मिली थीं। उसने उनके साथ धोखा किया था। अभिनेत्री को बाद में पता चला कि वो लड़का अपनी प्रेग्नेंट पत्नी को भी धोखा दे चुका था।