LOADING...
रितेश देशमुख का पलटवार, 'राजा शिवाजी' के दृश्य पर हो रही आलोचना का दिया करारा जवाब
रितेश देशमुख ने आलोचकों काे दिया जवाब

रितेश देशमुख का पलटवार, 'राजा शिवाजी' के दृश्य पर हो रही आलोचना का दिया करारा जवाब

Apr 22, 2026
07:56 pm

क्या है खबर?

अभिनेता और निर्देशक रितेश देशमुख ने अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म 'राजा शिवाजी' के एक दृश्य को लेकर हो रही आलोचनाओं पर चुप्पी तोड़ी है। फिल्म में 'वाघ नख' के चित्रण को लेकर उन पर महाराष्ट्र की ऐतिहासिक विरासत का अपमान करने के आरोप लग रहे थे। इन विवादों का जवाब देते हुए रितेश ने स्पष्ट किया कि उनकी फिल्म का उद्देश्य इतिहास का सम्मान करना है और उन्होंने आलोचकों के दावों को सिरे से खारिज कर दिया है।

आरोप

रितेश पर लगा इतिहास के साथ छेड़छाड़ का आरोप

दरअसल, एक्स पर एक यूजर ने फिल्म 'राजा शिवाजी' के ट्रेलर को लेकर रितेश की आलोचना की। उसका कहना है कि ट्रेलर में छत्रपति शिवाजी महाराज हमले से पहले ही अफजल खान को 'वाघ नख' दिखाते नजर आते हैं, जबकि ऐतिहासिक रूप से शिवाजी महाराज ने हमला होने पर ही इस्तेमाल किया था। यूजर ने सवाल उठाया कि क्या सचमुच शिवाजी महाराज ने पहले वाघ नख दिखाए थे। उसने इसे महाराष्ट्र के इतिहास के साथ छेड़छाड़ व अपमान बताया।

प्रतिक्रिया

रितेश ने 'वाघ नख' विवाद पर यूजर को दिया सीधा संदेश

ट्रेलर में ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ के आरोपों पर रितेश ने एक्स पर यूजर के ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए बड़ी विनम्रता से लिखा, 'आदरणीय महोदय, कृपया 1 मई को फिल्म देखें... आपके सवाल का जवाब फिल्म में ही छिपा है। मुझे उम्मीद है कि आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ फिल्म का आनंद लेंगे। जय शिवराय।' रितेश के इस जवाब ने साफ कर दिया कि वो फिल्म में दिखाए गए दृश्यों को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए रितेश देशमुख का पोस्ट

Advertisement

समर्थन

रितेश के समर्थन में उतरे प्रशंसक

दूसरी ओर विवाद के बीच अब रितेश के प्रशंसक भी उनके समर्थन में खड़े हो गए हैं। फैंस ने तर्क दिया है कि ट्रेलर का वो दृश्य शायद अफजल खान के वध के बाद का हो सकता है। कइयों ने लिखा कि रितेश ने फिल्म के लिए गहरी रिसर्च की होगी और लोगों को बिना फिल्म देखे अपनी राय नहीं बनानी चाहिए। फैंस का कहना है कि अगर फिल्म में कुछ गलत होता तो सेंसर बोर्ड उसे मंजूरी नहीं देता।

रिलीज

कब रिलीज हो रही 'राजा शिवाजी'?

फिल्म 'राजा शिवाजी' अपनी भव्य स्टारकास्ट के कारण चर्चा का विषय बनी हुई है। जेनेलिया डिसूजा और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित इस फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, विद्या बालन जैसे कलाकार नजर आएंगे। जेनेलिया इसमें एक्टिंग भी कर रही हैं। ये ऐतिहासिक फिल्म 1 मई को 'महाराष्ट्र दिवस' के अवसर पर मराठी और हिंदी भाषाओं में एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Advertisement