ऑस्ट्रेलिया में लहराएगा ऋषभ शेट्टी का परचम, मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल में मिलेगा खास सम्मान
मनोरंजन
फिल्ममेकर और 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी को 13 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाले 'इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न' (IFFM) में 'लीडरशिप इन सिनेमा' अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों ने ये सम्मान उन्हें भारतीय संस्कृति से जुड़ी बेहतरीन कहानियां पर्दे पर लाने और सिनेमा में उनके खास योगदान के लिए दिया है। IFFM हर साल मेलबर्न में भारतीय सिनेमा का जश्न मनाता है।
क्या बोले ऋषभ शेट्टी?
ऋषभ शेट्टी ने कहा कि अपनी संस्कृति से जुड़ी कहानियां पर्दे पर लाना उनका हमेशा से सपना रहा है। उन्हें इस बात की बहुत खुशी है कि उनकी फिल्में अब दुनियाभर के लोगों का दिल जीत रही हैं। वो इस फेस्टिवल में एक खास मेहमान के तौर पर शामिल होंगे। ऋषभ जल्द ही संदीप सिंह की ऐतिहासिक फिल्म 'द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज' में नजर आएंगे।