रिहाना ने दिखाया अंबानी परिवार से मिला हीरे का ब्रेसलेट, जानिए कैसे मजबूत हुई दोनों की दोस्ती?
मनोरंजन
रिहाना ने 'द पीपल गैलरी' के साथ एक हल्की-फुल्की बातचीत के दौरान एक शानदार हीरे का टेनिस ब्रेसलेट दिखाया।
यह ब्रेसलेट उन्हें भारत के अंबानी परिवार ने तोहफे में दिया था। उन्होंने इस खूबसूरत ब्रेसलेट को अपने डेनिम-ऑन-डेनिम लुक के साथ पहना था।
साथ ही, उन्होंने अपनी रोलेक्स घड़ी और कुछ दूसरी शानदार ज्वैलरी भी पहन रखी थी।
कैसे हुई रिहाना और अंबानी की दोस्ती?
यह ब्रेसलेट रिहाना और अंबानी परिवार के गहरे संबंधों को दिखाता है। उनकी दोस्ती की शुरुआत तब हुई थी, जब 2024 में उन्होंने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में गाना गाया था।
इसके बाद से, वह मुंबई में एक फेन्टी ब्यूटी इवेंट के लिए भी आईं और अंबानी परिवार के घर पर हुए पारंपरिक भारतीय जश्न में भी शिरकत की।
इससे साफ पता चलता है कि कैसे उन्होंने भारतीय संस्कृति को अपना लिया है।