Page Loader
मेट गाला 2025: गायिका रिहाना तीसरी बार बनने वाली हैं मां, सामने आई तस्वीरें 
पॉप स्टार रिहाना तीसरी बार बनने वाली हैं मां (तस्वीर: एक्स/@XXL)

मेट गाला 2025: गायिका रिहाना तीसरी बार बनने वाली हैं मां, सामने आई तस्वीरें 

May 06, 2025
09:40 am

क्या है खबर?

पॉप स्टार और गायिका रिहाना अपने बेहतरीन गानों के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने गानों के दम पर ही दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बनाई है। अब रिहाना के प्रशंसकों के लिए एक खुशखबरी आई है। दरअसल, रिहाना तीसरी बार मां बनने वाली हैं। उन्होंने हाल ही में फैशन जगत का सबसे बड़ा कार्यक्रम माना जाने वाला मेट गाला में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई। मेट गाला 2025 के रेड कार्पेट पर रिहाना ने अपना बेबी बंप फ्लॉट किया।

वीडियो

प्रशंसकों को पसंद आया रिहाना का लुक 

रिहाना का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इसमें रिहाना मेट गाला के रेड कार्पेट पर बेबी बंप फ्लॉट करती दिख रही हैं। उनका लुक भी प्रशंसकों को खूब पसंद आ रहा है। बता दें कि रिहाना अपने बॉयफ्रेंड और अमेरिकन रैपर A$AP रॉकी के साथ अपने तीसरे बच्चे का स्वागत करने जा रही हैं। दोनों के 2 बेटे आरजा ऐथेल्सटन मेयर्स और रायट रोज मेयर्स हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो