NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशियाई खेल
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    वनडे विश्व कप 2023
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रिद्धिमा कपूर ने बताया नीतू और रणबीर कपूर के कोरोना पॉजिटिव की खबर का सच
    रिद्धिमा कपूर ने बताया नीतू और रणबीर कपूर के कोरोना पॉजिटिव की खबर का सच
    1/5
    मनोरंजन 1 मिनट में पढ़ें

    रिद्धिमा कपूर ने बताया नीतू और रणबीर कपूर के कोरोना पॉजिटिव की खबर का सच

    लेखन भावना साहनी
    Jul 12, 2020
    08:00 pm
    रिद्धिमा कपूर ने बताया नीतू और रणबीर कपूर के कोरोना पॉजिटिव की खबर का सच

    कोरोना वायरस के संक्रमण से फिल्मी हस्तियां भी अछूती नहीं हैं। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के इस बीमारी की चपेट में आने की पुष्टि पहले ही हो चुकी है और अब अभिनेता रणबीर कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर और हेमा मालिनी के भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबरें सामने आने लगी हैं। हालांकि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं हैं और रिद्धिमा कपूर ने इन्हें खारिज किया है।

    2/5

    रिद्धिमा कपूर ने बताई सच्चाई

    रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर इन खबरों को गलत बताया है। उन्होंने एक स्क्रीनशॉट के साथ लिखा है, 'ये सिर्फ ध्यान खींचने के लिए है? पहले जांच करके सच का पता लगाइए। हम बिल्कुल ठीक हैं और अच्छे हैं। अफवाहें फैलाना बंद कीजिए।' इस स्क्रीनशॉट में लिखा है, 'कन्फर्म्ड रणबीर कपूर, नीतू कपूर, करण जौहर भी कोविड-19 पॉजिटिव हैं। अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने रिद्ध‍िमा द्वारा होस्ट की गई बर्थडे पार्टी अटेंड की थी।'

    3/5

    हेमा मालिनी को लेकर भी उड़ी अफवाह

    दिग्गज अदाकारा हेमा मालिनी की सेहत बिगड़ने की अफवाहें भी फैलाई जा रही हैं। ये खबरें फैलने के बाद उनके फैंस चिंतित हो गए और उनके जल्द ठीक होने की कामना करने लगे। हालांकि अब ईशा देओल ने ट्वीट करते हुए इन खबरों का खंडन किया है। उन्होंने लिखा, 'मेरी मां हेमा मालिनी बिल्कुल फिट और फाइन हैं। उनकी खराब तबीयत वाली खबर फेक है। ऐसी अफवाहों पर ध्यान ना दें। सभी को प्यार और चिंता के लिए शुक्रिया।'

    4/5

    फैंस ने दी लंबी उम्र की दुआएं

    इस महामारी के वक्त में जब चारों ओर बुरी खबरें सुनने को मिल रही हैं, इस बीच अब रिद्धिमा और ईशा की प्रतिक्रिया के बाद फैंस काफी खुश हैं। ऐसे में इन सितारों के चाहने वाले इन्हें लंबी उम्र की दुआएं दे रहे हैं।

    5/5

    बच्चन परिवार के चार सदस्य कोरोना से संक्रमित

    गौरतलब है कि बीते शनिवार की रात को महानायक अमिताभ बच्चन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद बिग बी ने उन सभी लोगों से अपना कोरोना टेस्ट करवाने का निवेदन किया है जो पिछले 10 दिनों में उनके करीब रहे हैं। अभिताभ के अलावा उनके परिवार में उनके बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय और नातिन आराध्या की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। फैंस उन सभी के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    करण जौहर
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    हेमा मालिनी
    कोरोना वायरस
    नीतू कपूर

    करण जौहर

    सुशांत आत्महत्या मामला: कोर्ट ने दी बॉलीवुड हस्तियों को राहत, खारिज हुआ केस बॉलीवुड समाचार
    ...तो क्या इस वजह से बंद हो रहा है करण जौहर का शो 'कॉफी विद करण'? कॉफी विद करण
    नेपोटिज्म विवाद के बीच दिवंगत अभिनेता इंदर कुमार की पत्नी ने लगाए शाहरुख-करण पर गंभीर आरोप बॉलीवुड समाचार
    करण जौहर की करीबी स्टाइलिस्ट अनाइता पर भड़की कंगना, बोलीं- इनके कारण वोग ने किया बैन बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    कोरोना पॉजिटिव अमिताभ बच्चन की हालत स्थिर, आइसोलेशन वार्ड में चल रहा है इलाज मनोरंजन
    अनुपम खेर की मां और भाई सहित परिवार के चार सदस्य मिले कोरोना संक्रमित मनोरंजन
    कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए अमिताभ और अभिषेक बच्चन, अस्पताल में भर्ती मनोरंजन
    अब रेखा का सिक्योरिटी गार्ड मिला कोरोना पॉजीटिव, BMC ने सील किया बंगला मनोरंजन

    रणबीर कपूर

    जब सितारों ने अपने को-स्टार्स की वजह से ठुकरा दीं बड़ी फिल्में बॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड के वो सितारे जो सोशल मीडिया से बनाकर रखते हैं दूरी ट्विटर
    क्या कोरोना वायरस की वजह से वरुण-नताशा और रणबीर-आलिया 2021 में करेंगे शादी? बॉलीवुड समाचार
    मनाली में नहीं हुई थी 'ये जवानी है दीवानी' की शूटिंग, जानिए फिल्म के दिलचस्प किस्से दीपिका पादुकोण

    हेमा मालिनी

    जानिए फिल्म 'शोले' से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें बॉलीवुड समाचार
    हेमा मालिनी ने किया बड़ा खुलासा, ईशा देओल की बॉलीवुड में एंट्री के खिलाफ थे धर्मेंद्र बॉलीवुड समाचार
    ट्रोलिंग पर बोले गंभीर- मेरे जलेबी खाने से प्रदूषण बढ़ता है तो जलेबी खाना छोड़ दूंगा भारत की खबरें
    #BirthdaySpecial: 71 साल की हुईं 'ड्रीम गर्ल', जानिए उनके द्वारा निभाए गए दमदार किरदार बॉलीवुड समाचार

    कोरोना वायरस

    अब कोरोना वायरस टेस्टिंग सेंटर ढूंढने में नहीं होगी परेशानी, गूगल मैप्स से चलेगा पता गूगल मैप
    कर्नाटक में चिंताजनक दर से बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामले कर्नाटक
    'कसौटी जिंदगी की' के पार्थ समथान भी मिले कोरोना पॉजिटिव, रुकी सीरियल की शूटिंग टीवी शो
    कोरोना वायरस: भारतीय मूल के दीपक पालीवाल ने वैक्सीन के लिए दांव पर लगाई अपनी जिंदगी भारत की खबरें

    नीतू कपूर

    ऋषि कपूर को याद करते हुए नीतू कपूर ने किया डॉक्टर्स का धन्यवाद बॉलीवुड समाचार
    ऐसे ऋषि कपूर की ताकत बनकर हमेशा उनके साथ खड़ी रहीं नीतू कपूर बॉलीवुड समाचार
    अस्पताल में दाखिल अभिनेता ऋषि कपूर की सेहत बिगड़ी, ICU में भर्ती मुंबई
    नीतू ने बताया, ऋषि को कैंसर पता चलने पर रणबीर कपूर ने कैसे किया था रिएक्ट बॉलीवुड समाचार
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023