'कोनन ओ ब्रायन मस्ट गो' का भारत में धमाकेदार आगाज, ऋचा चड्ढा और अली फजल भी हुए शामिल
ऋचा चड्ढा और अली फाजल 'कोनन ओ ब्रायन मस्ट गो' के तीसरे सीजन का हिस्सा बनने जा रहे हैं। यह एक ट्रैवल-कॉमेडी शो है, जिसमें एमी विजेता टीवी होस्ट कोनन ओ'ब्रायन अपनी खास कॉमेडी के जरिए अलग-अलग देशों की संस्कृतियों को करीब से दिखाते हैं।
इस बार कोनन भारत के अलावा कुछ और देशों का भी दौरा करेंगे, जहां वे हंसी-मजाक के नए-नए पल और कई हैरान करने वाले पल लेकर आएंगे।
'कोनन ओ ब्रायन मस्ट गो' का ट्रेलर हुआ रिलीज
ट्रेलर में ऋचा और अली, कोनन के साथ एक ईमानदार और हल्की-फुल्की बातचीत करते हुए दिख रहे हैं। दोनों ने इसे 'बिना किसी रोक-टोक के' और कोनन की खास कॉमेडी से भरपूर बताया है।
यह नया सीजन 21 अगस्त को HBO और HBO मैक्स पर स्ट्रीम होगा। इस सफर में कोनन भारत, नीदरलैंड, मोरक्को और फिलीपींस भी जाएंगे।
दोनों सितारों के पास काम की भी कोई कमी नहीं है, ऋचा का यूट्यूब रियलिटी शो 'मुसाफिरी' भी इसी अगस्त में शुरू हो रहा है, वहीं अली 'मिर्जापुर द फिल्म' में नजर आएंगे, जो 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।