'बिग बॉस 20' से बाहर आते ही रीति तिवारी ने सौतेले पिता पर की कानूनी कार्रवाई, जानें क्या है पूरा मामला?
'बिग बॉस 20' से बाहर आते ही रीति तिवारी ने जानकारी दी है कि इस विवाद को लेकर कानूनी कदम उठाए गए हैं। यह सब तब शुरू हुआ जब एकम बावा ने शो पर रीति के आर्थिक तंगी के दावों पर सवाल खड़े किए थे।
रीति ने बताया था कि उनके पिता मनोज तिवारी उन्हें हर महीने 20,000 से 25,000 रुपये का भत्ता देते हैं। एकम को यह बात सही नहीं लगती।
उनका कहना है कि रीति की महंगी लाइफस्टाइल देखकर नहीं लगता कि उन्हें किसी तरह की आर्थिक परेशानी है।
रीति ने शो में किए थे कई खुलास
शो से निकलने के बाद रीति ने एक बार फिर बताया कि कानूनी कार्रवाई चल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि वे जल्द ही आधिकारिक माध्यमों से इसकी जानकारी देंगी।
इसी बीच, एकम ने रीति की महंगी खरीददारी पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि यह उनकी बताई गई आर्थिक स्थिति से मेल नहीं खाता।
शो के दौरान रीति ने यह भी बताया था कि उन्हें अपना करियर बनाने में पिता का समर्थन नहीं मिला। इस कानूनी लड़ाई से 'बिग बॉस 20' के इस सीजन का ड्रामा और दिलचस्प हो गया है।