Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / लुकआउट नोटिस के चलते IIFA 2022 में शामिल नहीं होंगी रिया चक्रवर्ती
मनोरंजन

लुकआउट नोटिस के चलते IIFA 2022 में शामिल नहीं होंगी रिया चक्रवर्ती

लुकआउट नोटिस के चलते IIFA 2022 में शामिल नहीं होंगी रिया चक्रवर्ती
लेखन चंद्रशेखर कुमार
Jun 03, 2022, 01:30 pm 3 मिनट में पढ़ें
लुकआउट नोटिस के चलते IIFA 2022 में शामिल नहीं होंगी रिया चक्रवर्ती
IIFA 2022 में शामिल नहीं होंगी रिया चक्रवर्ती

अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (IIFA) 2022 का भव्य समारोह अबू धाबी में शुरू हो चुका है। 2 जून से लेकर 4 जून तक IIFA का रंगारंग कार्यक्रम चलेगा। हाल में खबर आई थी कि अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती IIFA 2022 में शिरकत करेंगी। बताया गया था कि ड्रग्स मामले में फंसी रिया को कोर्ट ने विदेश जाने की इजाजत दे दी है। अब रिपोर्ट्स हैं कि लुकआउट नोटिस के चलते रिया IIFA 2022 में शामिल नहीं होंगी।

रिपोर्ट
लुकआउट नोटिस के बारे में रिया को नहीं थी जानकारी

फ्री प्रेस जर्नल के मुताबिक, अभिनेत्री रिया ने गुरुवार को IIFA 2022 के लिए अबू धाबी जाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया है। इस अभिनेत्री ने गुरुवार को अपने वकील के माध्यम से अदालत को सूचित किया कि वह विदेश यात्रा नहीं करेंगी, क्योंकि उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि इस लुकआउट नोटिस के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। IIFA 2022 में रिया की मौजूदगी को उनके फैंस जरूर मिस करेंगे।

जानकारी
क्या होता है लुकआउट नोटिस?

लुकआउट नोटिस एक सर्कुलर है, जो अधिकारियों द्वारा यह सुनिश्चित करने के लिए जारी किया जाता है कि आपराधिक मामले में नामित व्यक्ति देश से भाग न जाए। इससे अरोपियों पर नकेल कसने में मदद मिलती है।

पासपोर्ट
रिया को वापस नहीं चाहिए उनका पासपोर्ट

रिया ने अपने आवेदन में कहा कि लुकआउट नोटिस के मद्देनजर वह विदेश यात्रा करना नहीं चाहतीं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा उन्हें उनका पासपोर्ट वापस नहीं चाहिए। रिया की दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने एक आदेश पारित किया है, जिसमें NCB (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) से संबंधित अधिकारी को इस बात पर ध्यान देने के लिए कहा गया है कि रिया को उनका पासपोर्ट वापस नहीं किया जाए।

आरोप
रिया चक्रवर्ती पर लगे थे गंभीर आरोप

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या के बाद सुशांत के परिवार वालों ने रिया पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया पर धोखधड़ी और आत्महत्या के लिए मजबूर किए जाने का आरोप लगाया था। इसके बाद रिया को ड्रग्स से जुड़े मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था। वह 28 दिन बाद जेल से बाहर आई थीं। अभी तक इस मामले से रिया को छुटकारा नहीं मिला है।

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस

रिया को हालिया रिलीज हुई फिल्म 'चेहरे' में देखा गया है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी भी दिखे हैं। ये अलग बात है कि फिल्म कमाल नहीं कर पाई। रिया का प्रदर्शन भी फिल्म में फीका रहा।

पूछताछ
ड्रग्स मामले में कई हस्तियों से हुई थी पूछताछ

सुशांत मामले में ड्रग ऐंगल आने के बाद कई हस्तियां इसमें फंसी थीं। मामले में कई चैट्स लीक हुए थे और NCB ने दीपिका पादुकोण, रकुल प्रीत सिंह और सारा अली खान को पूछताछ के लिए बुलाया था। हाल में आर्यन खान को ड्रग्स मामले में क्लीन चिट मिलने के बाद वकील सतीश सिंदे ने रिया मामले में भी SIT के गठन की मांग की थी। उनका कहना था कि रिया के पास से ड्रग बरामद नहीं किया गया था।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
चंद्रशेखर  कुमार
चंद्रशेखर कुमार
Twitter
मीडिया के क्षेत्र में मुझे करीब दो साल से अधिक का अनुभव है। मैंने आईआईएमसी से हिन्दी जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। कविता और लेख लिखने का शौक बचपन से रहा है। देश की कई चर्चित पत्र-पत्रिकाओं में मेरी कविताएं और लेख प्रकाशित हुए हैं। लाइफस्टाइल, हेल्थ और एंटरटेनमेंट पर लिखना पसंद है।
ताज़ा खबरें
बॉलीवुड समाचार
रिया चक्रवर्ती
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो
IIFA 2022
ताज़ा खबरें
खुद को युवा बनाए रखने के लिए जरूर अपनाएं ये एंटी-एजिंग हैक्स
खुद को युवा बनाए रखने के लिए जरूर अपनाएं ये एंटी-एजिंग हैक्स लाइफस्टाइल
हिंदूवादी संगठन सनातन रक्षक सेना ने देशभर में 'लाल सिंह चड्ढा' बंद कराने की दी धमकी
हिंदूवादी संगठन सनातन रक्षक सेना ने देशभर में 'लाल सिंह चड्ढा' बंद कराने की दी धमकी मनोरंजन
कई स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का इलाज बन सकता है CBD ऑयल, जानिए इसके फायदे
कई स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का इलाज बन सकता है CBD ऑयल, जानिए इसके फायदे लाइफस्टाइल
जिम्बाब्वे दौरे के लिए फिट हुए केएल राहुल, बनाए गए टीम के कप्तान
जिम्बाब्वे दौरे के लिए फिट हुए केएल राहुल, बनाए गए टीम के कप्तान खेलकूद
'लाल सिंह चड्ढा' रिव्यू: जुनून और प्यार की कहानी है फिल्म, फिर छा गए आमिर
'लाल सिंह चड्ढा' रिव्यू: जुनून और प्यार की कहानी है फिल्म, फिर छा गए आमिर मनोरंजन
बॉलीवुड समाचार
'रक्षा बंधन' ही नहीं, बॉलीवुड की इन फिल्मों में भी दिखा भाई-बहन का प्यार
'रक्षा बंधन' ही नहीं, बॉलीवुड की इन फिल्मों में भी दिखा भाई-बहन का प्यार मनोरंजन
एक खास प्रोजेक्ट के लिए परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू ने मिलाया हाथ
एक खास प्रोजेक्ट के लिए परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू ने मिलाया हाथ मनोरंजन
ग्लैमर से दूर हैं इन मशहूर हस्तियों के भाई-बहन, कोई डॉक्टर तो कोई है शेफ
ग्लैमर से दूर हैं इन मशहूर हस्तियों के भाई-बहन, कोई डॉक्टर तो कोई है शेफ मनोरंजन
आमिर की पिछली पांच फिल्मों का प्रदर्शन और IMDb रेटिंग कैसी रही?
आमिर की पिछली पांच फिल्मों का प्रदर्शन और IMDb रेटिंग कैसी रही? मनोरंजन
शूटिंग के दौरान घायल हुईं अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, कहा- दुआ में याद रखिएगा
शूटिंग के दौरान घायल हुईं अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, कहा- दुआ में याद रखिएगा मनोरंजन
और खबरें
रिया चक्रवर्ती
रिया ने सुशांत को नशीली दवाओं की लत के लिए उकसाया- ड्राफ्ट चार्ज में NCB
रिया ने सुशांत को नशीली दवाओं की लत के लिए उकसाया- ड्राफ्ट चार्ज में NCB मनोरंजन
रिया चक्रवर्ती और शौविक के खिलाफ NCB ने दायर किए आरोप, 12 जुलाई को सुनवाई
रिया चक्रवर्ती और शौविक के खिलाफ NCB ने दायर किए आरोप, 12 जुलाई को सुनवाई मनोरंजन
सुशांत सिंह राजपूत: दो साल बाद भी नहीं आए CBI जांच के नतीजे
सुशांत सिंह राजपूत: दो साल बाद भी नहीं आए CBI जांच के नतीजे मनोरंजन
IIFA अवॉर्ड्स में शामिल होंगी रिया चक्रवर्ती, दो साल बाद विदेश जाने की इजाजत मिली
IIFA अवॉर्ड्स में शामिल होंगी रिया चक्रवर्ती, दो साल बाद विदेश जाने की इजाजत मिली मनोरंजन
वकील सतीश मानशिंदे की मांग, आर्यन की ही तरह रिया चक्रवर्ती मामले में भी बने SIT
वकील सतीश मानशिंदे की मांग, आर्यन की ही तरह रिया चक्रवर्ती मामले में भी बने SIT मनोरंजन
और खबरें
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो
आर्यन खान को मिली पासपोर्ट वापस लेने की अनुमति, जमानत के साथ हुआ था जब्त
आर्यन खान को मिली पासपोर्ट वापस लेने की अनुमति, जमानत के साथ हुआ था जब्त मनोरंजन
ड्रग्स मामले में पहली बार सामने आए शाहरुख और आर्यन खान के बयान
ड्रग्स मामले में पहली बार सामने आए शाहरुख और आर्यन खान के बयान मनोरंजन
क्रूज ड्रग्स केस: आर्यन खान की गिरफ्तारी से लेकर क्लीन चिट मिलने तक, कब क्या हआ?
क्रूज ड्रग्स केस: आर्यन खान की गिरफ्तारी से लेकर क्लीन चिट मिलने तक, कब क्या हआ? देश
क्रूज ड्रग्स मामले में आर्यन खान को बड़ी राहत, NCB से मिली क्लीन चिट
क्रूज ड्रग्स मामले में आर्यन खान को बड़ी राहत, NCB से मिली क्लीन चिट मनोरंजन
SIT को क्रूज ड्रग्स मामले में आर्यन के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत- रिपोर्ट
SIT को क्रूज ड्रग्स मामले में आर्यन के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत- रिपोर्ट मनोरंजन
और खबरें
IIFA 2022
IIFA अवार्ड्स 2022: कृति ने जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता बने विक्की कौशल
IIFA अवार्ड्स 2022: कृति ने जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता बने विक्की कौशल मनोरंजन
UAE के राष्ट्रपति के निधन के बाद IIFA अवार्ड्स 2022 हुआ स्थगित
UAE के राष्ट्रपति के निधन के बाद IIFA अवार्ड्स 2022 हुआ स्थगित मनोरंजन
अबू धाबी में IIFA 2022 को होस्ट करेंगे सलमान खान
अबू धाबी में IIFA 2022 को होस्ट करेंगे सलमान खान मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022