Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / IIFA अवॉर्ड्स में शामिल होंगी रिया चक्रवर्ती, दो साल बाद विदेश जाने की इजाजत मिली
मनोरंजन

IIFA अवॉर्ड्स में शामिल होंगी रिया चक्रवर्ती, दो साल बाद विदेश जाने की इजाजत मिली

IIFA अवॉर्ड्स में शामिल होंगी रिया चक्रवर्ती, दो साल बाद विदेश जाने की इजाजत मिली
लेखन आकांक्षा शर्मा
Jun 01, 2022, 09:34 pm 3 मिनट में पढ़ें
IIFA अवॉर्ड्स में शामिल होंगी रिया चक्रवर्ती, दो साल बाद विदेश जाने की इजाजत मिली
IIFA अवॉर्ड्स में शामिल होंगी रिया चक्रवर्ती

करीब दो साल बाद अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को विदेश जाने की इजाजत मिल गई है। सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी और ड्रग्स मामले में फंसने के बाद से ही रिया को देश छोड़ने की मनाही थी। अब रिया ने IIFA अवॉर्ड्स में शामिल होने के लिए अबु धाबी जाने की अनुमति मांगी थी। बुधवार को मुंबई की विशेष अदालत ने NCB को रिया का पासपोर्ट उन्हें सौंपने का निर्देश दिया है। हालांकि, रिया को कुछ शर्तों का पालन करना होगा।

शर्तें
रिया को माननी होंगी ये शर्तें

कोर्ट ने रिया के आवेदन पर उन्हें चार दिन के लिए विदेश जाने की इजाजत दी है। इस दौरान रिया को हर रोज भारतीय दूतावास में हाजिरी देनी होगी। इसके अलावा उन्हें एक लाख रुपये सिक्यॉरिटी भी जमा करनी है। उन्हें कोर्ट को यह भी बताना होगा कि यात्रा के दौरान वे कहां-कहां जाने वाली हैं। रिया के वकील निखिल मानशिंदे ने कोर्ट को बताया था कि उन्हें ग्रीन कार्पेट पर चलने के लिए IIFA ने आमंत्रित किया है।

अर्जी
आवेदन में रिया ने क्या कहा?

रिया 2 जून से शुरू होने वाले लोकप्रिय अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम IIFA में हिस्सा लेने के लिए अबु धाबी जाना चाहती थीं। इसके लिए उन्होंने कोर्ट में आवेदन दिया। रिया ने अपने आवेदन में कहा कि इस केस के कारण पहले ही उनके करियर को काफी नुकसान हो चुका है। वह आर्थिक नुकसान भी झेल रही हैं। ऐसे में इस तरह के मौके उनके लिए बेहद अहम हैं। रिया ने कहा कि उनके माता-पिता आर्थिक रूप से उन पर निर्भर हैं।

आरोप
रिया पर लगे थे संगीन आरोप

साल 2020 में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले में रिया चौतरफा घिर गई थीं। एक तरफ सुशांत को खुदकुशी के लिए उकसाने के लिए उन पर उंगलियां उठ रही थीं, वहीं उन पर ड्रग्स खरीदने का भी आरोप लगा था। ड्रग्स लेने के आरोप में सितंबर 2020 में NCB ने रिया और उनके भाई शौविक को गिरफ्तार किया था। रिया ने करीब एक महीना जेल में काटा था, वहीं शौविक तीन महीने बाद छूटे थे।

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस

14 जून, 2020 को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला था। कहा गया कि सुशांत डिप्रेशन का शिकार थे। रिया पर सुशांत को ड्रग देने और उन्हें खुदकुशी के लिए मजबूर करने के आरोप लगे थे।

कार्रवाई
ड्रग्स मामले में कई हस्तियों से हुई थी पूछताछ

सुशांत मामले में ड्रग ऐंगल आने के बाद कई हस्तियां इसमें फंसी थीं। मामले में कई चैट्स लीक हुए थे और NCB ने दीपिका, रकुलप्रीत और सारा अली खान को पूछताछ के लिए बुलाया था। हाल ही में आर्यन खान को ड्रग्स मामले में क्लीन चिट मिलने के बाद वकील सतीश सिंदे ने रिया मामले में भी SIT के गठन की मांग की थी। शिंदे का कहना था कि रिया के पास से कोई ड्रग बरामद नहीं किया गया था।

सफर
करियर को फिर पटरी पर लाने की कोशिश में हैं रिया

रिया ने 2012 में एक तेलुगु फिल्म में पहली बार बड़े पर्दे के लिए काम किया था। उसी साल फिल्म 'मेरे डैड की मारुति' से बॉलीवुड में भी उन्होंने डेब्यू किया। 2018 में फिल्म 'जलेबी' से उन्होंने सुर्खियां बटोरी थीं। साल 2019 में वह अपने बॉयफ्रेंड और अभिनेता सुशांत के साथ रहने लगी थीं। सुशांत मामले में फंसने के बाद रिया के करियर में एक ब्रेक लग गया, जिसे अब वह सुधारने की कोशिश कर रही हैं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
आकांक्षा  शर्मा
आकांक्षा शर्मा
Mail
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल का अनुभव। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मीडिया स्टडीज में ग्रैजुएशन और फिर भारतीय जनसंचार संस्थान से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। इन 6 सालों में कई संस्थानों में फीचर राइटर के तौर पर काम किया। फिलहाल न्यूजबाइट्स के साथ सफर जारी है।
ताज़ा खबरें
सेलिब्रिटी गॉसिप
बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन
रिया चक्रवर्ती
ताज़ा खबरें
अली असगर ने क्यों छोड़ा था कपिल शर्मा का शो, खुद बताई वजह
अली असगर ने क्यों छोड़ा था कपिल शर्मा का शो, खुद बताई वजह मनोरंजन
डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए करें ये ऑनलाइन कोर्स
डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए करें ये ऑनलाइन कोर्स करियर
केंद्र ने नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क में बदलाव के लिए मांगे आम लोगों से सुझाव
केंद्र ने नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क में बदलाव के लिए मांगे आम लोगों से सुझाव करियर
छात्रा का NTA पर JEE मेन का रिजल्ट बदलने का आरोप, दिल्ली हाई कोर्ट पहुंची
छात्रा का NTA पर JEE मेन का रिजल्ट बदलने का आरोप, दिल्ली हाई कोर्ट पहुंची करियर
रोहिंग्या मुसलमान कौन हैं और उन्होंने भारत में शरण क्यों ली हुई है?
रोहिंग्या मुसलमान कौन हैं और उन्होंने भारत में शरण क्यों ली हुई है? देश
सेलिब्रिटी गॉसिप
टाइगर से ब्रेकअप की अफवाहों के बीच दिशा पाटनी ने शेयर किया सीक्रेट पोस्ट
टाइगर से ब्रेकअप की अफवाहों के बीच दिशा पाटनी ने शेयर किया सीक्रेट पोस्ट मनोरंजन
डिज्नी की पार्टी में एकमात्र भारतीय थे एआर रहमान, इस अजीब घटना से हुआ सामना
डिज्नी की पार्टी में एकमात्र भारतीय थे एआर रहमान, इस अजीब घटना से हुआ सामना मनोरंजन
बॉयकॉट ट्रेंड पर बोले अर्जुन कपूर- अब ज्यादा हो गया, बॉलीवुड ने बहुत कीचड़ सह लिया
बॉयकॉट ट्रेंड पर बोले अर्जुन कपूर- अब ज्यादा हो गया, बॉलीवुड ने बहुत कीचड़ सह लिया मनोरंजन
'तारक मेहता' में दयाबेन बनने से अलग इन फिल्मों में काम कर चुकी हैं दिशा वकानी
'तारक मेहता' में दयाबेन बनने से अलग इन फिल्मों में काम कर चुकी हैं दिशा वकानी मनोरंजन
बिपाशा बसु-करण ग्रोवर ने की पुष्टि, बनने वाले हैं पहले बच्चे के माता-पिता
बिपाशा बसु-करण ग्रोवर ने की पुष्टि, बनने वाले हैं पहले बच्चे के माता-पिता मनोरंजन
और खबरें
बॉलीवुड समाचार
क्या 'रॉकेट्री' के चलते माधवन को बेचना पड़ा अपना घर? जानिए सच्चाई
क्या 'रॉकेट्री' के चलते माधवन को बेचना पड़ा अपना घर? जानिए सच्चाई मनोरंजन
फिल्म 'सेल्फी' में 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' गाने को रीक्रिएट करेंगे अक्षय कुमार
फिल्म 'सेल्फी' में 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' गाने को रीक्रिएट करेंगे अक्षय कुमार मनोरंजन
ED ने 215 करोड़ रुपये के जबरन वसूली मामले में जैकलीन को बनाया आरोपी
ED ने 215 करोड़ रुपये के जबरन वसूली मामले में जैकलीन को बनाया आरोपी मनोरंजन
'लाल सिंह चड्ढा' के चलते नहीं डूबा डिस्ट्रीब्यूटर्स का पैसा, मेकर्स ने अफवाहों का किया खंडन
'लाल सिंह चड्ढा' के चलते नहीं डूबा डिस्ट्रीब्यूटर्स का पैसा, मेकर्स ने अफवाहों का किया खंडन मनोरंजन
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अभिनेत्री अनीता हसनंदानी, सोशल मीडिया पर शेयर की खुशी
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अभिनेत्री अनीता हसनंदानी, सोशल मीडिया पर शेयर की खुशी मनोरंजन
और खबरें
मनोरंजन
मल्टीप्लेक्स में क्यों बेचते हैं महंगे पॉपकॉर्न और कोल्ड ड्रिंक? PVR के MD ने बताया
मल्टीप्लेक्स में क्यों बेचते हैं महंगे पॉपकॉर्न और कोल्ड ड्रिंक? PVR के MD ने बताया मनोरंजन
फ्रेंडशिप गोल देती हैं बॉलीवुड फिल्मों की ये 5 जोड़ियां
फ्रेंडशिप गोल देती हैं बॉलीवुड फिल्मों की ये 5 जोड़ियां मनोरंजन
मनोरंजन जगत में उच्च पदों पर सिर्फ 10 प्रतिशत महिलाएं, विद्या बालन ने दी प्रतिक्रिया
मनोरंजन जगत में उच्च पदों पर सिर्फ 10 प्रतिशत महिलाएं, विद्या बालन ने दी प्रतिक्रिया मनोरंजन
वजन घटाने से लेकर कई स्वास्थ्य लाभ दे सकते हैं ये पांच पश्चिमी डांस स्टाइल
वजन घटाने से लेकर कई स्वास्थ्य लाभ दे सकते हैं ये पांच पश्चिमी डांस स्टाइल लाइफस्टाइल
वर्टिगो अटैक और पीठ में चोट सहित कई तकलीफों के बावजूद किया काम- नुसरत भरूचा
वर्टिगो अटैक और पीठ में चोट सहित कई तकलीफों के बावजूद किया काम- नुसरत भरूचा मनोरंजन
और खबरें
रिया चक्रवर्ती
रिया ने सुशांत को नशीली दवाओं की लत के लिए उकसाया- ड्राफ्ट चार्ज में NCB
रिया ने सुशांत को नशीली दवाओं की लत के लिए उकसाया- ड्राफ्ट चार्ज में NCB मनोरंजन
रिया चक्रवर्ती और शौविक के खिलाफ NCB ने दायर किए आरोप, 12 जुलाई को सुनवाई
रिया चक्रवर्ती और शौविक के खिलाफ NCB ने दायर किए आरोप, 12 जुलाई को सुनवाई मनोरंजन
सुशांत सिंह राजपूत: दो साल बाद भी नहीं आए CBI जांच के नतीजे
सुशांत सिंह राजपूत: दो साल बाद भी नहीं आए CBI जांच के नतीजे मनोरंजन
लुकआउट नोटिस के चलते IIFA 2022 में शामिल नहीं होंगी रिया चक्रवर्ती
लुकआउट नोटिस के चलते IIFA 2022 में शामिल नहीं होंगी रिया चक्रवर्ती मनोरंजन
वकील सतीश मानशिंदे की मांग, आर्यन की ही तरह रिया चक्रवर्ती मामले में भी बने SIT
वकील सतीश मानशिंदे की मांग, आर्यन की ही तरह रिया चक्रवर्ती मामले में भी बने SIT मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022