Loading...
फराह खान के व्लॉग में रिया चक्रवर्ती बोलीं- मेरे विवाद के कारण पापा की गई नौकरी
रिया चक्रवर्ती का अपने पिता को लेकर छलका दर्द

फराह खान के व्लॉग में रिया चक्रवर्ती बोलीं- मेरे विवाद के कारण पापा की गई नौकरी

Aug 17, 2026
06:09 pm

क्या है खबर?

रिया चक्रवर्ती ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले के चलते अपने परिवार पर आई मुश्किल को याद किया। उन्होंने बताया कि कैसे उनका सरनेम पता लगने के बाद उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती को नौकरी से निकाल दिया गया था। उनके साथ-साथ उनका परिवार भी मुश्किल दौर से गुजरा था। यह खुलासा रिया ने फराह खान के यूट्यूब व्लॉग में किया है। सुशांत मामले में गिरफ्तारी के बाद रिया ने फराह के साथ अपनी जिंदगी के 'चैप्टर 2' पर बात की।

खुलासा

रिया ने अपने पिता की नौकरी से जुड़ा किस्सा सुनाया

फराह के व्लॉग में रिया ने कहा, "पापा को शहर के एक बहुत बड़े अस्पताल में मेडिकल सुपरिंटेंडेंट की बहुत बड़ी नौकरी मिली थी। फिर उन्हें मेरा सरनेम पता चला और उन्होंने कहा, 'सॉरी, आप रिया चक्रवर्ती के पिता हैं, तो आप यहां काम नहीं कर सकते।"

बता दें कि रिया के पिता इंद्रजीत एक सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी हैं। उन्होंने मेडिकल कॉर्प्स में प्रशासक और डॉक्टर के तौर पर भी अपनी सेवाएं दी हैं।

बहिष्कार

रिया को पिछले साल मिली थी क्लोजर रिपोर्ट

साल 2020 में, सुशांत की मौत के बाद रिया को जेल की सजा और सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ा था। यही नहीं, उनके भाई शौविक चक्रवर्ती भी कानूनी शिकंजे में फंसे थे।

पिछले साल मार्च में, CBI ने अपनी क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की, जिसमें रिया को क्लीन चिट देकर बेकसूर ठहराया गया।

काम के मोर्चे पर, रिया इन दिनों करण जौहर के रियलिटी शो 'द ट्रेटर इंडिया' के दूसरे सीजन में बतौर प्रतियोगी नजर आ रही हैं।

ADVERTISEMENT