Loading...
'द ट्रेटर्स इंडिया सीजन 2' का ट्रेलर जारी, दोगुना ड्रामा और रोमांच लेकर आए खिलाड़ी

'द ट्रेटर्स इंडिया सीजन 2' का ट्रेलर जारी, दोगुना ड्रामा और रोमांच लेकर आए खिलाड़ी

Aug 07, 2026
12:52 pm

क्या है खबर?

करण जौहर का रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स इंडिया' अपने दूसरे सीजन के साथ लौट रहा है। शो में आने वाले खिलाड़ियों के चेहरों से नकाब हटाने के बाद, अमेजन प्राइम वीडियो ने इसका धमाकेदार ट्रेलर सोशल मीडिया पर जारी कर दिया है। पिछले सीजन की तरह नया सीजन भी 21 खिलाड़ियों के साथ लौटेगा। इन खिलाड़ियों को अपने बीच छिपे गद्दार को पहचानना होगा, लेकिन ट्रेलर से साफ है कि इस बार धोखा और ड्रामा दोनो बेइंतहा होने वाला है।

स्ट्रीमिंग तारीख

इन दिन से शुरू होगा 'द ट्रेटर्स इंडिया' का खेल

'द ट्रेटर्स इंडिया 2' 13 अगस्त, 2026 से शुरू होगा। इसके एपिसोड हर गुरुवार को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होंगे।

निर्माताओं ने ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसे देखने के बाद दर्शकों का उत्साह चरम पर है।

इस सीजन में मल्लिका शेरावत, श्वेता तिवारी, मुनव्वर फारूकी, रिया चक्रवर्ती, शालिनी पासी, क्रिस्टल डिसूजा और रणवीर बरार समेत कई जाने-माने चेहरे नजर आएंगे।

उनके बीच गद्दार पहचानने का खेल और आपसी जंग और ड्रामा ट्रेलर में भरपूर दिखाया गया है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्रेलर

ADVERTISEMENT