NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रिया चक्रवर्ती अपनी आगामी फिल्म में द्रौपदी के किरदार में आ सकती हैं नजर
    अगली खबर
    रिया चक्रवर्ती अपनी आगामी फिल्म में द्रौपदी के किरदार में आ सकती हैं नजर
    रिया चक्रवर्ती

    रिया चक्रवर्ती अपनी आगामी फिल्म में द्रौपदी के किरदार में आ सकती हैं नजर

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Jun 10, 2021
    02:49 pm

    क्या है खबर?

    रिया चक्रवर्ती बॉलीवुड की कई चर्चित फिल्मों का हिस्सा रही हैं। ये अलग बात है कि पिछले एक साल से वह विवादों को लेकर सुर्खियों में रही हैं।

    पिछले साल दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत के बाद रिया पर कई तरह के सवाल उठे थे।

    अब रिया के प्रशंसकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। खबरों की मानें तो रिया बहुत जल्द एक फिल्म में द्रौपदी के किरदार में नजर आएंगी।

    रिपोर्ट

    रिया को ऑफर किया गया द्रौपदी का किरदार

    टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेत्री रिया को एक फिल्म में द्रौपदी के किरदार के लिए ऑफर किया गया है।

    एक सूत्र ने कहा, "इस प्रोजेक्‍ट में महाभारत के द्रौपदी के किरदार को यूनिक और अलग तरह से पेश किया जाएगा। यह फिल्म वर्तमान समय के हिसाब से बनाई जाएगी। पहली बार एक अलग तेवर की फिल्म दर्शकों को देखने को मिलेगी। रिया को द्रौपदी की भूमिका के लिए ऑफर किया गया है।"

    जानकारी

    पौराणिक कथा महाभारत से प्रेरित होगी फिल्म

    सूत्र ने आगे बताया कि रिया इस प्रस्ताव पर विचार कर रही हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म के लिए यह बातचीत अभी शुरुआती स्टेज में है।

    खबरों की मानें तो फिल्म की कहानी पौराणिक कथा महाभारत से प्रेरित होगी। यह एक बड़े बजट की फिल्म बतायी जा रही है।

    रिया को आखिरी बार रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'जलेबी' में देखा गया था। यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन पुष्पदीप भारद्वाज ने किया था।

    वर्कफ्रंट

    फिल्म 'चेहरे' को लेकर चर्चा में हैं रिया

    हाल में खबर आई थी कि अमिताभ और इमरान हाशमी के साथ रिया फिल्म 'चेहरे' का प्रचार कर सकती हैं। पहले इस फिल्म के पोस्टर से रिया के हटने के बाद कई तरह के सवाल उठने लगे थे।

    कयास लगाए जाने लगे थे कि रिया को इस फिल्म से बाहर कर दिया गया है।

    फिल्म का निर्देशन रूमी जाफरी ने किया है। इसमें धृतिमान चटर्जी, रघुबीर यादव और अन्नू कपूर भी महत्वपूर्ण भूमकिाओं में दिखेंगे।

    विवाद

    जानिए क्या है सुशांत और रिया विवाद

    जून 2020 में सुशांत की कथित आत्महत्या के बाद सुशांत के परिवार वालों ने अभिनेत्री रिया पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद रिया को ड्रग्स से जुड़े मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था।

    वह 28 दिन बाद जेल से बाहर आई थीं। अभी तक इस मामले में रिया को आलोचना झेलनी पड़ती है।

    इस मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI), नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा की जा रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    सुशांत सिंह राजपूत
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम

    बॉलीवुड समाचार

    'पठान' के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की फिल्म में रॉ एजेंट की भूमिका निभाएंगे प्रभास दीपिका पादुकोण
    'थ्री इडियट्स' के इस सीन के लिए एक्टर्स ने पी थी शराब, शरमन ने किया खुलासा मनोरंजन
    'तारक मेहता...' के 3,000 एपिसोड पूरे करने पर गिनिज बुक में दर्ज हो सकता है नाम मुंबई
    तापसी पन्नू की 'हसीन दिलरुबा' 2 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज, जारी हुआ टीजर मुंबई

    मनोरंजन

    पापा बनने वाले हैं अपारशक्ति खुराना, पत्नी के साथ साझा की ये तस्वीर आयुष्मान खुराना
    अभिनेत्री सौम्या टंडन पर लगा फर्जी ID बनवाकर कोरोना वैक्सीन लगवाने का आरोप सोशल मीडिया
    अब करण ने निशा पर लगाया मारपीट का आरोप, बोले- मन करता था खुदकुशी कर लूं मनोरंजन
    फिल्म 'ओह माय गॉड 2' पर काम शुरू, परेश रावल की जगह इस अभिनेता की एंट्री अक्षय कुमार

    सुशांत सिंह राजपूत

    सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती बने 2020 में सबसे ज्यादा सर्च होने वाले सेलिब्रिटी नरेंद्र मोदी
    ड्रग्स मामला: रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती को मिली जमानत बॉलीवुड समाचार
    धोनी समेत इन मशहूर हस्तियों ने अपनी बायोपिक बनाने के लिए थे इतने पैसे भारतीय क्रिकेट टीम
    सुशांत सिंह राजपूत मामला: सुप्रीम कोर्ट में दर्ज हुई याचिका, CBI से की ये मांग केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)

    आगामी फिल्में

    सुजॉय घोष की आगामी फिल्म में नजर आ सकते हैं अभिनेता शाहिद कपूर मुंबई
    आंध्र प्रदेश के कुरनूल और नेल्लोर के अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाएंगे सोनू सूद बॉलीवुड समाचार
    फिर से एक फिल्म में साथ काम करने वाले हैं रणबीर कपूर और इम्तियाज अली- रिपोर्ट मुंबई
    केवी विजयेंद्र की फिल्म 'सीता' में रावण बनेंगे रणवीर सिंह, सीता की भूमिका निभाएंगी करीना बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025