NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या 'जवान' में अच्छे दृश्य काटे जाने से नाराज हैं नयनतारा?
    अगली खबर
    क्या 'जवान' में अच्छे दृश्य काटे जाने से नाराज हैं नयनतारा?
    'जवान' से क्यों निराश हैं नयनतारा? (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@nayantharaaa)

    क्या 'जवान' में अच्छे दृश्य काटे जाने से नाराज हैं नयनतारा?

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Nov 09, 2023
    07:55 pm

    क्या है खबर?

    तमिल अभिनेत्री नयनतारा को दक्षिण भारत में 'लेडी सुपरस्टार' कहा जाता है।

    इसी साल उन्होंने फिल्म 'जवान' से शाहरुख खान के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया। हालांकि, रिलीज होने के बाद उनके प्रशंसक निराश हुए। उनका मानना है कि फिल्म में उनकी जगह दीपिका पादुकोण को ज्यादा तवज्जो दी गई।

    ऐसी खबरें थीं कि इससे नाखुश अभिनेत्री ने बॉलीवुड से किनारा कर लिया है। अब दक्षिण भारत के एक मशहूर निर्देशक ने इन खबरों को फिर से हवा दे दी।

    खबर

    फिल्म में कट गए नयनतारा के अच्छे दृश्य- रिपोर्ट

    टाइम्स नाऊ की खबर में एक बड़े निर्देशक के हवाले से कहा गया कि 'जवान' से नयनतारा निराश हैं। फिल्म में उनके शानदार दृश्यों को काट दिया गया।

    निर्देशक ने कहा, "तमिल सिनेमा में दर्शक और कलाकार उनकी पूजा करते हैं। उन्हें तमिलनाडु की 'लेडी सुपरस्टार' कहा जाता है। 'जवान' में उनकी सीमित उपस्थिति से प्रशंसक काफी निराश थे। नयनतारा भी निराश थीं। उन्हें कुछ और ही भूमिका दी गई थी।"

    हालांकि, पोर्टल ने निर्देशक का नाम उजागर नहीं किया।

    शाहरुख-दीपिका

    "शाहरुख-नयनतारा की फिल्म शाहरुख-दीपिका की हो गई"

    निर्देशक ने आगे कहा कि यह शाहरुख-नयनतारा की फिल्म थी, लेकिन यह शाहरुख-दीपिका की फिल्म बन गई। दक्षिण भारत का कोई फिल्म निर्माता उनके साथ ऐसा करने की हिम्मत नहीं करता, खुद एटली भी नहीं।

    नयनतारा के संजय लीला भंसाली की फिल्म में काम करने की भी चर्चा थी। पोर्टल के अनुसार, इसके लिए नयनतारा और भंसाली ने एक बार मुलाकात की थी। हालांकि, बात अभी इसके आगे नहीं बढ़ी है।

    प्रतिक्रिया 

    यह भी थी चर्चा

    'जवान' रिलीज होने के बाद इस तरह की खबरों ने जोर पकड़ा था। ऐसे में उनके एक फैनक्लब ने दावा किया था कि नयनतारा उनके बारे में ऐसी खबरों से परेशान हैं।

    इतना ही नहीं, फैनक्लब ने यह भी दावा किया था कि वह ऐसी खबरें फैलाने वाले सोशल मीडिया हैंडल्स के खिलाफ कार्रवाई करेंगी। उनके समर्थन में प्रशंसकों ने कहा था कि उनकी सफलता से जलने वाले लोग गलत खबर फैलाते हैं।

    जवान

    नेटफ्लिक्स पर मौजूद है 'जवान'

    'जवान' 7 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। फिल्म में शाहरुख दोहरी भूमिका में नजर आए थे, जिसमें से एक बाप का किरदार था और एक बेटे का।

    नयनतारा बेटे के किरदार की पत्नी बनी थीं, जबकि दीपिका की जोड़ी बाप के किरदार के साथ बनी थी।

    फिल्म में सान्या मल्होत्रा और प्रियामणि भी नजर आई थीं।

    बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ने के बाद फिल्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक दे चुकी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जवान फिल्म
    नयनतारा
    शाहरुख खान
    दीपिका पादुकोण

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    जवान फिल्म

    बॉक्स ऑफिस: शाहरुख खान की 'जवान' ने तोड़ा 'पठान' का रिकॉर्ड, जानिए बाकी फिल्मों का हाल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' की कमाई 1,000 करोड़ रुपये के नजदीक, जानिए रविवार का कारोबार  शाहरुख खान
    'जवान' ने रखा 1,000 करोड़ रुपये के क्लब में कदम, इन फिल्मों ने भी दिखाया करिश्मा शाहरुख खान
    'जवान': एटली बने 1,000 करोड़ी फिल्म देने वाले पहले तमिल निर्देशक  एटली

    नयनतारा

    'AK 62' शुरू करने से पहले शादी कर लेंगे विग्नेश शिवन और नयनतारा सेलिब्रिटी गॉसिप
    शाहरुख के साथ बनने जा रही एटली की फिल्म का नाम हुआ फाइनल! बॉलीवुड समाचार
    नयनतारा नहीं, सामंथा को ऑफर हुई थी शाहरुख की 'जवान' सेलिब्रिटी गॉसिप
    कब और कहां होगी विग्नेश शिवन-नयनतारा की शादी? थीम और मेहमानों की सूची आई सामने दक्षिण भारतीय सिनेमा

    शाहरुख खान

    शाहरुख खान ने शुरू की आर्यन खान की 'स्टारडम' की शूटिंग, सामने आई यह जानकारी आर्यन खान
    बॉक्स ऑफिस: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' की कमाई एक महीने बाद भी जारी  जवान फिल्म
    'जवान' अपनी OTT रिलीज के लिए तैयार, शाहरुख के जन्मदिन पर इस प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक  जवान फिल्म
    राष्ट्रीय सिनेमा दिवस: इस दिन केवल 99 रुपये में देख पाएंगे 'जवान' समेत सभी फिल्में  राष्ट्रीय सिनेमा दिवस

    दीपिका पादुकोण

    'टाइगर वर्सेस पठान' का हिस्सा बनीं दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ, 2024 में शुरू होगी शूटिंग  शाहरुख खान
    रणबीर-दीपिका की 'ये जवानी है दीवानी' को 10 साल पूरे, अयान मुखर्जी ने साझा किया वीडियो  अयान मुखर्जी
    ऐश्वर्या से अनुष्का तक, ये हैं बॉलीवुड की सबसे अमीर अभिनेत्रियां; जानिए कितनी हैं संपत्ति बॉलीवुड समाचार
    'ये जवानी है दीवानी' के 10 साल पूरे होने पर साथ आए दीपिका-रणबीर, प्रशंसकों ने की सीक्वल की मांग  रणबीर कपूर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025