LOADING...
NMACC में रेखा ने फिर दिखाई साड़ी की खूबसूरती, क्यों सिर्फ साड़ी में आती हैं नजर?
रेखा हर कार्यक्रम में साड़ी में नजर आती हैं

NMACC में रेखा ने फिर दिखाई साड़ी की खूबसूरती, क्यों सिर्फ साड़ी में आती हैं नजर?

Apr 02, 2023
04:41 pm

क्या है खबर?

रेखा वह भारतीय अभिनेत्री हैं, जो अपने व्यक्तित्व से किसी भी समारोह में चार चांद लगा देती हैं। रेखा की उम्र भले ही बढ़ रही हो, लेकिन उनकी खूबसूरती बिल्कुल फीकी नहीं हो रही है। गहरी लाल लिपस्टिक और कांजीवरम की साड़ी, यह रेखा के लुक का अहम हिस्सा हैं। किसी भी समारोह में वह कांजीवरम की साड़ी में नजर आती हैं। बीते दिनों एक के बाद एक बड़े आयोजनों में रेखा साड़ी में नजर आईं।

NMACC

NMACC लॉन्च में सिल्क साड़ी पहनकर पहुंचीं रेखा

बीते दो दिनों से नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के उद्घाटन समारोह में दुनियाभर के सितारे पहुंचे हैं। इस समारोह में रेखा भी पहुंची। सभी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय हस्तियों के बीच रेखा ने सिल्क साड़ी में सबका ध्यान आकर्षित किया। बालों में गजरा और माथे पर माथापट्टी के साथ उन्होंने भारतीय परिधान की भव्यता को बखूबी प्रस्तुत किया। समारोह में वह नीता अंबानी और ऐश्वर्या राय बच्चन जैसी हस्तियों के साथ नजर आईं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हैं।

डियोर

डियोर फैशन शो में भी साड़ी पहनकर पहुंची थीं रेखा

बीते दिनों मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया पर आयोजित हुआ डियोर फैशन शो भी चर्चा में रहा। यहां भी दुनियाभर के लोकप्रिय मॉडल और सितारे पहुंचे। यहां भी रेखा के साड़ी लुक ने खूब लाइमलाइट बटोरी। इसमे रेखा लाल-सुनहरे रंग की सिल्क साड़ी में नजर आई थीं। साड़ी के साथ उन पर आभूषण भी खूब जंच रहे थे। इसी समारोह के प्री-इवेंट में भी वह सफेद साड़ी में सरल और शालीन नजर आ रही थीं।

Advertisement

सलाह

क्यों केवल साड़ी पहनती हैं रेखा?

क्या आपने कभी सोचा है कि रेखा अक्सर कांजीवरम साड़ी में ही क्यों नजर आती हैं? एक कार्यक्रम में रेखा ने खुद इसका जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि लोग उनसे कहते हैं कि वह हमेशा साड़ी क्यों पहनती हैं, उन्हें गाउन पहनना चाहिए। रेखा ने हंसते हुए ऐसे लोगों को जवाब देते हुए कि जब वजन कम होगा, तब वह गाउन जरूर पहनेंगी। रेखा ने बताया था कि वह साड़ी इसलिए पहनती हैं क्योंकि यह उनकी परंपरा है।

Advertisement

वजह

साड़ी में महसूस होता है मां का प्यार- रेखा

रेखा के लिए स्टाइल ऊपरी दिखावा नहीं है, बल्कि अपने अंदर की भावना है। उन्होंने कहा था कि कांजीवरम की साड़ी उन्हें उनकी मां की याद दिलाती है और जब भी वह साड़ी पहनती हैं, इसकी कोमलता उन्हें यह एहसास दिलाती है कि उनकी मां उनके पास हैं। उन्हें लगता है कि उनके साथ उनकी मां का प्यार, सुरक्षा और कोमलता है। यह बताते हुए उन्होंने उन्हें स्टाइलिश बनाने के लिए अपनी मां का शुक्रिया अदा भी किया था।

इंस्टाग्राम पोस्ट

सुनें साड़ी पहनने पर रेखा का जवाब

Advertisement