अभिनेत्री रवीना रवि ने गुपचुप की शादी, जानिए कौन हैं उनके पति
'मामन्नन' और 'लव टुडे' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री रवीना रवि ने हाल ही में फिल्ममेकर देवन जयकुमार के साथ निजी तौर पर शादी रचा ली है। यह शादी बेहद सादे और निजी समारोह में हुई, जिसमें केवल उनके करीबी परिवार के सदस्य और दोस्त शामिल हुए। रवीना की मां श्रीजा रवि ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि उनके पति की गैरमौजूदगी में शादी की तैयारियां करना वाकई मुश्किल रहा। हालांकि, उन्हें पूरा यकीन है कि नए परिवार के समर्थन से रवीना अपने अभिनय और डबिंग करियर में लगातार आगे बढ़ती रहेंगी और नई ऊंचाइयों को छूएंगी।
कौन हैं देवन जयकुमार?
देवन जयकुमार एक कलात्मक पृष्ठभूमि वाले परिवार से आते हैं। उनके पिता मलयालम सिनेमा के मशहूर निर्माता-निर्देशक जयन मुलांगद थे, जबकि उनकी मां कला जयन एक सेवानिवृत्त प्रोफेसर हैं। देवन की बहन डॉ. देवी जयन यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो में मनोवैज्ञानिक के तौर पर काम करती हैं। फिलहाल, उनका पूरा परिवार अमेरिका में ही रहता है।