रवि तेजा की 'इरुमुडी' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 2 दिन में कमाई 47 करोड़ पार
मनोरंजन
साउथ के स्टार रवि तेजा की नई फिल्म 'इरुमुडी' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। फिल्म ने शुरुआती 2 दिनों में ही दुनियाभर से 47 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। दूसरे दिन भारत में 16.10 करोड़ का कारोबार हुआ, जिसके साथ ही देश में इसकी कुल कमाई 31.40 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
'इरुमुडी' के तेलुगू वर्जन ने कमाए 31 करोड़
फिल्म की सफलता की सबसे बड़ी वजह इसका तेलुगू वर्जन है, जिसने अकेले 31.34 करोड़ रुपये कमाए हैं, वहीं तमिल वर्जन से सिर्फ 6 लाख रुपये ही मिले हैं। दूसरे दिन आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के सिनेमाघरों में भारी भीड़ देखने को मिली, जहां से 15.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ।
फिल्म देखने वालों की संख्या भी जबरदस्त रही। रात के शो में तो 88 प्रतिशत से ज्यादा सिनेमाघर भरे रहे। इससे साफ पता चलता है कि लोगों को बाप-बेटी की यह भावनात्मक कहानी बहुत पसंद आ रही है। शिवा निर्वाण के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रिया भवानी शंकर, बेबी नक्षत्रा और साई कुमार ने भी अहम किरदार निभाए हैं।