बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन अपने बच्चों के साथ उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं।
उनके साथ उनकी बेटी राशा और बेटा भी मौजूद थे। पूरे परिवार ने मिलकर भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना की। रवीना के लिए यह यात्रा बेहद खास रही।
रवीना की बेटी ने किए हैं सभी 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन
राशा पहले भी अपनी मां के साथ कई आध्यात्मिक यात्राओं पर जा चुकी हैं। उन्होंने सभी 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन भी किए हैं।
वहीं, रवीना के बेटे ने पहली बार ऐसी किसी यात्रा में मां का साथ दिया।