NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / पद्म पुरस्कारों का ऐलान, रवीना टंडन और 'नाटू नाटू' के कंपोजर एमएम कीरवानी को मिलेगा पद्मश्री
    अगली खबर
    पद्म पुरस्कारों का ऐलान, रवीना टंडन और 'नाटू नाटू' के कंपोजर एमएम कीरवानी को मिलेगा पद्मश्री
    पद्म पुरस्कारों का ऐलान, रवीना टंडन को मिलेगा पद्मश्री

    पद्म पुरस्कारों का ऐलान, रवीना टंडन और 'नाटू नाटू' के कंपोजर एमएम कीरवानी को मिलेगा पद्मश्री

    लेखन नेहा शर्मा
    Jan 26, 2023
    07:18 am

    क्या है खबर?

    'मस्त मस्त गर्ल' और 'शहर की लड़की' नाम से मशहूर रवीना टंडन उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जिन्होंने अपने लंबे एक्टिंग करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है।

    महज 17 साल की उम्र में अभिनय जगत में पदार्पण कर चुकीं रवीना आज भी दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं।

    उनके इस योगदान के लिए अब उन्हें पद्मश्री से नवाजा जाएगा, वहीं 'नाटू नाटू' से दुनियाभर में लोकप्रिय हुए एमएम कीरवानी को भी यह सम्मान दिया जाएगा।

    उपलब्धि

    इस साल पद्मश्री से सम्मानित होने वाली रवीना अकेली एक्टर

    74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की सूची जारी की गई। इस बार करीब 106 लोगों को पद्म पुरस्कार दिए जाएंगे।

    इस सूची में रवीना का नाम भी शामिल है। उन्हें कला के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार दिया जाएगा।

    रवीना इस साल अकेली एक्टर हैं, जिन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस खबर से ना सिर्फ रवीना, बल्कि उनके चाहनेवाले भी फूले नहीं समा रहे हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    पद्म श्री पुरस्कार पद्म पुरस्कारों में तीसरा और भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार होता है। यह जीवन के विभिन्न क्षेत्रों जैसे कला, शिक्षा, उद्योग, साहित्य, विज्ञान, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा और सार्वजनिक जीवन आदि में विशिष्ट योगदान के लिए दिया जाता है।

    क्रेडिट

    रवीना ने पिता को दिया पुरस्कार का श्रेय

    पद्मश्री के लिए अपना नाम चुने जाने के बाद रवीना ने भारत सरकार का शुक्रिया अदा कर अपने पिता को अपनी सफलता का श्रेय दिया।

    ANI से रवीना ने कहा, "सम्मानित और आभारी महसूस कर रही हूं। धन्यवाद, भारत सरकार, मेरे काम और योगदान, मेरे जुनून और उद्देश्य- सिनेमा और कला को स्वीकार करने के लिए, जिसने मुझे न केवल फिल्म इंडस्ट्री में बल्कि इससे परे भी काम करने का मौका दिया। मैं इसका श्रेय अपने पिता को देती हूं।"

    गर्व

    कीरवानी को भी मिलेगा पद्मश्री

    कीरवानी आजकल खूब चर्चा में हैं और हों भी क्यों ना, उन्हें एक के बाद एक पुरस्कार जो मिल रहे हैं। 'RRR' के गाने 'नाटू नाटू' के लिए उन्हें गोल्डन ग्लोब पुरस्कार से लेकर क्रिटिक चॉइस पुरस्कार तक मिल चुका है।

    इस गाने को ऑस्कर 2023 के लिए भी नॉमिनेट कर दिया गया है। इसे ऑस्कर का मजबूत दावेदार बताया जा रहा है।

    अब कीरवानी को एक और बड़ी कामयाबी मिल गई है। उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया जाएगा।

    जानकारी

    मार्च या अप्रैल में होता है पद्म समारोह का आयोजन

    पद्म सम्मान औपचारिक समारोहों में प्रदान किए जाते हैं, जिनका आयोजन आमतौर पर हर साल मार्च या अप्रैल में राष्ट्रपति भवन में किया जाता है। इस साल लिस्ट में छह पद्म विभूषण, नौ पद्म भूषण और 91 पद्मश्री शामिल हैं। 19 पुरस्कार विजेता महिलाएं हैं।

    लोकप्रियता

    पहली ही फिल्म से दर्शकों के दिलों में बस गई थीं रवीना

    रवीना बॉलीवुड का एक ऐसा नाम है, जिन्होंने बड़े पर्दे से लेकर छोटे पर्दे, साउथ और डिजिटल की दुनिया में भी अपने अभिनय का जौहर दिखाया है।

    अपनी पहली ही फिल्म 'पत्थर के फूल' के लिए रवीना को फिल्मफेयर पुरस्कार मिल गया था। रवीना को 'दामन: ए विक्टिम ऑफ मैरिटल वॉयलेंस' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल फिल्म पुरस्कार भी मिल चुका है।

    फिल्म 'अक्स' में स्पेशल परफॉर्मेंस के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार भी वह अपने नाम कर चुकी हैं।

    पद्म विभूषण

    मशहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन होंगे पद्म विभूषण से सम्मानित

    मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन को इस साल पद्म विभूषण से नवाजा जाएगा। उन्हें 1988 में पद्म श्री और 2002 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

    जाकिर पहले ऐसे भारतीय संगीतकार थे, जिन्हें 'ऑल-स्टार ग्लोबल कॉन्सर्ट' में भाग लेने के लिए पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने व्हाइट हाउस में आमंत्रित किया गया था।

    जाकिर हुसैन को तबले की जादूगरी की कला विरासत में मिली है। उनके पिता भी अपने जमाने के मशहूर तबला वादक रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रवीना टंडन
    पद्मश्री
    बॉलीवुड समाचार
    गणतंत्र दिवस

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    रवीना टंडन

    करिश्मा कपूर के बाद अब यह अभिनेत्री करने जा रहीं डिजिटल डेब्यू! अक्षय कुमार
    दूसरी बार नानी बनने जा रहीं रवीना टंडन, देखिए बेटी छाया के बेबी शॉवर की तस्वीरें बॉलीवुड समाचार
    रवीना का खुलासा, 'अंदाज अपना अपना' के सेट पर आमिर-सलमान नहीं करते थे बात बॉलीवुड समाचार
    रवीना टंडन ने किया बॉलीवुड के 'काले सच' का खुलासा, कही ये बातें नेपोटिज्म

    पद्मश्री

    सुनील छेत्री बने पद्मश्री पाने वाले छठे भारतीय फुटबॉलर, जाने अन्य पांच फुटबॉलर्स के नाम फुटबॉल समाचार
    कोई साबित करे कि मैंने गलत किया, तो पद्मश्री लौटा दूंगी- कंगना रनौत बॉलीवुड समाचार
    पद्मश्री से सम्मानित कार्टूनिस्ट नारायण देवनाथ का 97 साल की उम्र में निधन पश्चिम बंगाल
    CDS बिपिन रावत और कल्याण सिंह सहित चार को मिलेगा पद्म विभूषण, जानिए पूरी सूची सुंदर पिचई

    बॉलीवुड समाचार

    ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हो चुकी इन भारतीय फिल्मों के बारे में जानिए ऑस्कर पुरस्कार
    सारा अली खान की फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' का टीजर जारी, स्वतंत्रता सेनानी बनीं अभिनेत्री सारा अली खान
    फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर-श्रद्धा ने लगाया रोमांस का तड़का श्रद्धा कपूर
    विक्की कौशल निभाएंगे लक्ष्मण उतेकर की अगली फिल्म में छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार  विक्की कौशल

    गणतंत्र दिवस

    दिल्ली: टिकरी बॉर्डर सहित चार मेट्रो स्ट्रेशनों पर बंद रहेंगे प्रवेश और निकास दरवाजे दिल्ली पुलिस
    कोरोना महामारी के चलते ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का भारत दौरा रद्द भारत की खबरें
    गणतंत्र दिवस समारोह पर कोरोना महामारी का साया, राष्ट्रीय समारोह में शामिल होंगे 24,000 लोग दिल्ली
    अब हर साल नेताजी की जयंती से शुरू होगा गणतंत्र दिवस समारोह दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025