Page Loader
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा फिलहाल नहीं करना चाहते सगाई, जानिए वजह
करियर में व्यस्त हैं रश्मिका और विजय (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@vanshikashu71)

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा फिलहाल नहीं करना चाहते सगाई, जानिए वजह

Jan 17, 2024
03:27 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी पेशेवर जिंदगी के साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। सोशल मीडिया पर यह खबर फैली हुई है कि अभिनेत्री साउथ के अभिनेता विजय देवरकोंडा से फरवरी में सगाई करने वाली हैं। हालांकि, विजय की टीम इन खबरों का खंडन कर चुकी है। अब न्यूज 18 के साथ खास बातचीत में एक सूत्र ने खुलाया किया कि रश्मिका और विजय इस वक्त अपने करियर में व्यस्त हैं।

बयान 

साथ में खुश हैं विजय और रश्मिका  

सूत्र ने कहा, "इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। रश्मिका और विजय अभी अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं करना चाहते। दोनों साथ में काफी खुश हैं और एक-दूसरे को समझ रहे हैं। फिलहाल दोनों अपने करियर पर ध्यान देना चाहते हैं। दोनों को सगाई करने की जरूरत महसूस नहीं हो रही।" काफी लंबे वक्त से रश्मिका और विजय की डेटिंग की खबरें सुर्खियों में हैं। हालांकि, दोनों ने सार्वजनिक रूप से कभी अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है।

रश्मिका-विजय

इन फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं विजय और रश्मिका 

रश्मिका और विजय अब तक 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। दोनों की ऑस्क्रीन जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। विजय की आगामी फिल्मों की बात करें तो वह इन दिनों 'फैमिरी स्टार' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा वह 'VD 12' का हिस्सा हैं। दूसरी ओर, रश्मिका की झोली में ढेर सारी फिल्में हैं, जिसमें 'पुष्पा: द रूल', 'रेनबो', 'द गर्लफ्रेंड' और 'छावा' शामिल हैं।