रश्मिका मंदाना का 'मैसा' में दमदार अवतार, पहले गाने के प्रोमो ने बढ़ाया फैंस का उत्साह
रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्म 'मैसा' के पहले गाने 'ओ मैसा रे' का प्रोमो जारी कर दिया गया है। इसमें गाने की दमदार धुन और आग के बीच रश्मिका के किरदार की झलक देखने को मिलती है। जैक्स बिजॉय ने इस गाने को कंपोज किया है। पूरा गाना 2 नवंबर, 2026 को रिलीज होगा, जबकि रवींद्र पुल्ले के निर्देशन में बनी यह फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
गोंड महिला के किरदार में नजर आएंगी रश्मिका
रवींद्र पुल्ले के निर्देशन में बनी फिल्म 'मैसा' आदिवासी इलाकों की पृष्ठभूमि पर आधारित एक भावनात्मक पीरियड एक्शन ड्रामा है। इसमें रश्मिका मंदाना एक गोंड महिला के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म की कहानी पिता और बेटी के मजबूत रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें कई दमदार एक्शन सीन के साथ अंडरवॉटर फाइट भी देखने को मिलेगी। फिल्म में ईश्वरी राव, गुरु सोमासुंदरम और राव रमेश भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म कई भाषाओं में रिलीज होगी।
रश्मिका की पिछली फिल्म 'रणबाली' बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। हालांकि, फिल्म 'मैसा' में उनके नए अवतार और इसके पहले गाने 'ओ मैसा रे' को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है।
ट्विटर पोस्ट
https://twitter.com/i/status/2116795339491737765