LOADING...
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इस दिन लेंगे सात-फेरे, नई तारीख आई सामने
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की नई तारीख आई सामने

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इस दिन लेंगे सात-फेरे, नई तारीख आई सामने

Feb 02, 2026
11:35 am

क्या है खबर?

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपनी शादी की खबरों को लेकर लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। फैंस भी उस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जब दोनों शादी के बंधन में बधेंगे। चर्चा तो यही है कि दोनों फरवरी, 2026 में शादी करेगे और उनका ग्रैंड फंक्शन उदयपुर में होगा। पहले शादी की तारीख 26 फरवरी सामने आई थी, जो स्थगित हो चुकी है। अब रश्मिका और विजय की शादी को लेकर नया अपडेट आया है।

तारीख

इस तारीख को शादी कं बंधन में बंधेंगे रश्मिका-विजय

मिड-डे के मुताबिक, रश्मिका और विजय की शादी का समारोह 2 फरवरी से शुरू होगा। राजस्थान के उदयपुर स्थित सिटी पैलेस को दुल्हन की तरह सजाया गया है। एक सूत्र ने बताया, "2 फरवरी से शादी से पहले की रस्में शुरू होंगी। संगीत, हल्दी और मेहंदी की रस्में होंगी, जिसके बाद शादी और एक छोटा सा रिसेप्शन होगा। परिवार के ज्योतिषियों ने सुझाव दिया है कि दोनों 26 फरवरी को शादी न करें, बल्कि 5 फरवरी को शादी करें।"

समारोह

परिवार और करीबी दोस्त होंगे शादी समारोह का हिस्सा 

सूत्र ने आगे बताया कि शादी समारोह को बेहद निजी रखने की तैयारी है। इसमें सिर्फ दोनों सितारों के परिवार और करीब रिश्तेदार शामिल होंगे। बता दें कि रश्मिका और विजय सिनेमा की दुनिया के चर्चित सितारों में से एक हैं। दोनों ने फिल्म 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। लंबे समय से दोनों के डेटिंग की खबरें लोगों का ध्यान खींचती आई हैं। अक्टूबर, 2025 में दोनों ने गुपचुप सगाई की थी।

Advertisement