LOADING...
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा दिखे साथ, एक ही कार में हुए रवाना; वीडियो वायरल 
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा दिखे साथ

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा दिखे साथ, एक ही कार में हुए रवाना; वीडियो वायरल 

Jun 18, 2025
10:05 am

क्या है खबर?

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा पिछले काफी समय से अपनी डेटिंग की खबरों की वजह से चर्चा में हैं। प्रशंसक दोनों की जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। हाल ही में रश्मिका और विजय को मुंबई हवाई अड्डे पर एक साथ देखा गया। दिलचस्प बात यह है कि दोनों एक साथ एक ही कार में बैठकर वहां से रवाना हुए। रश्मिका और विजय का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो

वीडियो हो रहा वायरल 

सामने आए वीडियो रश्मिका और विजय को एक साथ एक ही कार में बैठते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान दोनों ने मास्क से अपने चेहरों को ढका हुआ था। इस वीडियो पर प्रशंसक तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक ने लिखा, 'हम शादी का इंतजार कर रहे हैं।' एक लिखते हैं, 'आप दोनों जल्द शादी कर लो।' बता दें कि रश्मिका और विजय अब तक 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो