LOADING...
रश्मिका मंदाना ने शादी से पहले मेहमानों को दी आलीशान दावत, तस्वीरों में दिखी झलक
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का जश्न शुरू

रश्मिका मंदाना ने शादी से पहले मेहमानों को दी आलीशान दावत, तस्वीरों में दिखी झलक

Feb 24, 2026
09:35 am

क्या है खबर?

रश्मिका मंदाना जल्द ही अपने सपनों के राजकुमार विजय देवरकोंडा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। अपनी इस खास दिन के लिए दोनों सितारे उदयपुर पहुंच चुके हैं, जहां उनकी शादी का जश्न शुरू हो चुका है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर कुछ मजेदार तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें एक खास दावत की झलक देखने को मिली है। दरअसल, रश्मिका और विजय ने शादी से पहले प्री-वेडिंग डिनर की मेजबानी की है।

पार्टी

जापानी-थीम वाली डिनर पार्टी का आयोजन किया

रश्मिका और विजय की शादी के जश्न की शुरुआत मेहमानों के लिए जापानी-थीम वाले व्यंजनों के साथ की गई। तस्वीरों में खाने काे प्लेट में खूबसूरती से सजा हुआ देखा जा सकता है। मेज के बीचो-बीच में गुलाबी लिली और हरे हाइड्रेंजिया के फूलों का गुलदस्ता रखा हुआ है। उसके आसपास सेब और अंगूरों का गुच्छा बड़ी खूबसूरती के साथ सजाते हुए रखा गया है। इसके अलावा, मेहमनाें के लिए एक प्रिंटेड मेनू कार्ड भी रखा हुआ है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement

रस्में

जानिए कब होगी हल्दी और मेहंदी की रस्में

उधर विजय ने इंस्टाग्राम पर दोस्तों के साथ पूल वॉलीबॉल मैच का लुत्फ उठाते हुए कुछ तस्वीरें साझा की हैं। मिड-डे के मुताबिक, रश्मिका और विजय की मेहंदी की रस्म 24 फरवरी को होगी जिसमें परिवार और कुछ करीबी रिश्तेदार शामिल होंगे। हल्दी और संगीत की रस्में 25 फरवरी को आयोजित की जाएंगी। अगले दिन, यानी 26 फरवरी को शादी समारोह होगा। इस समारोह के लिए उदयपुर के आलीशान रिजॉर्ट द मोमेंटोस को चुना गया है।

Advertisement