रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा के 'रणबाली' लुक पर ली चुटकी, जानें क्या बोलीं
रश्मिका मंदाना ने अपने पति विजय देवरकोंडा की आने वाली फिल्म 'राणाबाली' के किरदार का पहला लुक साझा किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक धुंधला टीजर पोस्ट करते हुए टीम के काम को 'बेहद डरावना' बताया।
इसके साथ ही मजाक में उन्होंने यह भी कहा कि शायद इसे साझा करना सही नहीं था, लेकिन वे खुद को रोक नहीं सकीं।
इस पर विजय ने मजाक में रश्मिका को 'प्यारी' कहा। साथ ही उन्होंने बताया कि कि उनका किरदार 'डिविन' यानी 'ईश्वरीय' है।
क्या है फिल्म 'राणाबाली' की कहानी?
फिल्म 'राणाबाली' की कहानी 19वीं सदी के ब्रिटिश शासनकाल पर आधारित है, जिसमें विजय एक निडर स्वतंत्रता सेनानी की भूमिका में हैं और रश्मिका मंदाना जयम्मा का किरदार निभा रही हैं।
हॉलीवुड अभिनेता अर्नोल्ड वोस्लू खलनायक सर थियोडोर हेक्टर के रूप में फिल्म में नजर आएंगे। राहुल संकृत्यान के निर्देशन में बनी यह फिल्म शादी के बाद इस जोड़ी की साथ में पहली फिल्म होगी।
फिल्म 11 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।