LOADING...
रश्मिका मंदाना पैर में चोट लगने के बाद हवाई अड्डे पर दिखीं, लिया व्हीलचेयर का सहारा 
हवाई अड्डे पर लंगड़ाती नजर आईं रश्मिका मंदाना (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@rashmika_mandanna)

रश्मिका मंदाना पैर में चोट लगने के बाद हवाई अड्डे पर दिखीं, लिया व्हीलचेयर का सहारा 

Jan 22, 2025
12:31 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना को हाल ही में जिम में वर्कआउट करते वक्त पैर में गंभीर चोट लग गई थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा इसकी पुष्टि की थी। चोट लगने के बावजूद रश्मिका को हाल ही में हैदराबाद हवाई अड्डे पर देखा गया। इस दौरान वह कार से बाहर निकलने के लिए संघर्ष करती दिखीं। वह लंगड़ाते हुए अपनी टीम की मदद से परिसर में दाखिल हुईं। रश्मिका चलने में असमर्थ नजर आईं और उन्होंने व्हीलचेयर का सहारा लिया।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

छावा

'छावा' में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना

काम के मोर्चे पर बात करें तो रश्मिका जल्ह दी फिल्म 'छावा' के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करती हुई नजर आएंगे। इसमें उनकी जोड़ी पहली बार अभिनेता विक्की कौशल के साथ बनी है। 'छावा' का ट्रेलर आज यानी 22 जनवरी को रिलीज होगा, वहीं यह फिल्म इस साल 14 फरवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। लक्ष्मण उतेकर इस फिल्म के निर्देशक हैं और मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले इस फिल्म का निर्माण हुआ है।