रश्मिका मंदाना की 'मैसा' रिलीज से 5 दिन पहले टली, निर्माताओं ने बताई फैसले की वजह
क्या है खबर?
रश्मिका मंदाना की नई फिल्म 'मैसा' का प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार था, जो 27 नवंबर को आने वाली थी। हालांकि, रिलीज से महज 5 दिनों पहले ही इसे टाल दिया गया है। फिल्म के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए इस खबर की पुष्टि की है। इसकी रिलीज की नई तारीख की घोषणा अब तक नहीं की गई है और रश्मिका ने माना कि उन्हें भी इसके बारे में नहीं पता था।
फिल्म
क्या रही रिलीज को टालने की वजह?
फिल्म के प्रोडक्शन हाउस 'अनफॉर्मूला फिल्म्स' ने एक्स पर लिखा, 'तेलुगू सिनेमा एक रोमांचक दौर में प्रवेश कर चुका है। इस हफ्ते रिलीज हुई फिल्मों को देखें तो पता चलता है कि यहां बेहतरीन कलाकारी के जरिए स्तर को ऊंचा उठाया जा रहा है। इसी भावना के साथ, 'मैसा' को तेलुगु सिनेमा की एक ऐसी अनोखी एक्शन फिल्म के तौर पर पेश किया गया है, जिसे बड़े पर्दे पर एक शानदार अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है।'
बयान
नई रिलीज तारीख की जल्द करेंगे घोषणा
बयान में आगे लिखा गया, 'यह सुनिश्चित करने के लिए कि हम दर्शकों तक इस विजन को बिना किसी समझौते के पहुंचा सकें, हमने मिलकर फिल्म की थिएटर रिलीज को 27 नवंबर से आगे टालने का फैसला किया है। नई रिलीज की तारीख की घोषणा बहुत जल्द की जाएगी। आपके निरंतर प्यार, धैर्य और समर्थन के लिए धन्यवाद।'
निर्माताओं ने विश्वास दिलाया कि प्रशंसकों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें घोषणा
We wish to present the world of #MYSAA in its most uncompromised form, delivering the experience it truly deserves.
— UnFormula Films (@unformulafilms) November 22, 2026
With this vision in mind, the theatrical release of #MYSAA, originally scheduled for NOVEMBER 27th, has been POSTPONED.
The new release date will be announced… pic.twitter.com/zAL95p2954