रश्मिका मंदाना ने 'मायसा' के लिए झोंकी जान, बैंकॉक में लिया इस चीज का प्रशिक्षण
अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने अपनी आने वाली फिल्म 'मायसा' के लिए एक बड़ा अंडरवाटर सीन (पानी के भीतर) शूट किया है। यह एक एक्शन थ्रिलर है, जो साल 2026 में रिलीज होगी।
वह इसमें एक गोंड जनजाति की लड़की का चुनौतीपूर्ण किरदार निभा रही हैं। इस किरदार में ढेर सारे शारीरिक स्टंट्स और गहरे भावनात्मक पल देखने को मिलेंगे।
फिल्म की टीम ने इस शूट को 'एक्साइटिंग' बताया है और देखकर लगता है कि यह फिल्म बेहद दमदार और रोमांचक होगी।
रश्मिका ने बैंकॉक में इस चीज की ली ट्रेनिंग
तैयारी के लिए, रश्मिका ने बैंकॉक में कॉम्बैट एक्सपर्ट्स के साथ ट्रेनिंग ली। एक्शन दृश्य को बेजोड़ बनाने के लिए उन्होंने रोज 8-8 घंटे ट्रेनिंग किया।
फिल्म में उनके साथ एश्वरी राव, गुरु सोमसुंदरम और राव रमेश जैसे कलाकार भी हैं। वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्टंट कोरियोग्राफर एंडी लॉन्ग ने लड़ाई वाले दृश्य को और भी दमदार बना दिया है।
अपनी अनोखी कहानी और दमदार ऊर्जा के साथ, 'मायसा' फिल्म सभी कलाकारों और मेकर्स के लिए एक बड़ी हिट साबित हो सकती है।