रश्मिका मंदाना ने अपना मंगलसूत्र खुद किया डिजाइन, वेडिंग प्लानर ने खोले कई राज
अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने लंबे समय से एक-दूसरे को डेट करने के बाद 26 मार्च, 2026 को उदयपुर में परिवार और दोस्तों के बीच शादी की थी। उन्होंने अपनी शादी में तेलुगु और कोडावा परंपराओं का एक अनोखा मेल रखा।
इस खास दिन पर दोनों ने मैचिंग कपड़े पहने थे, जिन्होंने तुरंत इंटरनेट पर सबका दिल जीत लिया और उनकी तस्वीरें देखते ही देखते वायरल हो गईं।
रश्मिका ने अपनी शादी में डिजाइन की ये खास चीजें
अपनी शादी को पूरी तरह से अपने अंदाज़ में ढालने के लिए, रश्मिका ने अपना मंगलसूत्र खुद डिजाइन किया। इतना ही नहीं, उन्होंने पारंपरिक लाल या सफेद रंग की जगह एक आकर्षक संतरी रंग की दुल्हन का जोड़ा चुना।
उनके प्लानर ने बताया कि उन्होंने रश्मिका को सलाह दी थी, 'अपने मन की सुनिए। अगर आपको संतरी पहनना है, तो आपको वही पहनना चाहिए। किसी डिजाइनर के कहने पर लाल या सफ़ेद रंग का जोड़ा मत पहनना।' इस तरह दोनों सितारों ने आम सेलिब्रिटी ट्रेंड्स को छोड़कर अपनी निजी पसंद को महत्व दिया।
बात करें रश्मिका के आने वाले प्रोजेक्ट्स की, तो वो फिल्म 'कॉकटेल 2' में दिखाई देंगी, जो 19 जून को रिलीज होने वाली है। वहीं, वो और विजय अपनी अगली फिल्म 'रणबाली' में एक बार फिर साथ दिखेंगे।