Loading...
राशा थडानी के 'उई अम्मा' का ऐसा खुमार, निर्माताओं ने रातों-रात टाली 'लाइकी लाइका' की रिलीज
'लाइकी लाइका' की रिलीज क्यों टली?

राशा थडानी के 'उई अम्मा' का ऐसा खुमार, निर्माताओं ने रातों-रात टाली 'लाइकी लाइका' की रिलीज

Aug 30, 2026
08:11 pm

क्या है खबर?

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी और अभिनेता अभय वर्मा की आने वाली रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'लाइकी लाइका' का इंतजार थोड़ा और लंबा हो गया है। पहले ये फिल्म इसी साल सानी 2026 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। ये फिल्म अब फरवरी, 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अब फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ाने की वजह भी सामने आ गई है।

वजह

राशा के एक डांस नंबर की वजह से टली 'लाइकी लाइका'

फिल्म 'लाइकी लाइका' की रिलीज डेट टलने की मुख्य वजह राशा थडानी की लोकप्रियता है। निर्माता उनकी पहली फिल्म 'आजाद' के सुपरहिट गाने 'उई अम्मा' की सफलता को भुनाना चाहते हैं।

हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक, इस फिल्म में राशा एक डांसर का किरदार निभा रही हैं। 'उई अम्मा' में उनके डांस को मिली जबरदस्त तारीफ के बाद निर्माताओं ने राशा पर एक स्पेशल डांस नंबर शूट करने का फैसला किया है। इसी वजह से फिल्म को आगे बढ़ाया गया है।

योजना

वैलेंटाइन महीने में होगा प्यार का धमाका

प्रोजेक्ट से जुड़े सूत्र ने बताया, "निर्माताओं को लगा कि उन्हें इस फिल्म में राशा पर एक स्पेशल गाना शूट करना चाहिए। अब जब उन्होंने इस गाने को शामिल करने का फैसला कर ही लिया है तो वे फिल्म की रिलीज को भी आगे बढ़ाकर फरवरी, 2027 कर रहे हैं। वैसे भी वैलेंटाइन डे की वजह से फरवरी का महीना प्यार और रोमांस का माना जाता है, इसलिए इस तरह की फिल्म के लिए ये बिल्कुल सही समय रहेगा।"

ADVERTISEMENT

जोड़ी

फिल्म में पहली बार साथ दिखेंगे राशा थडानी और अभय वर्मा

गंभीर रोमांटिक ड्रामा पर बनी ये फिल्म पहले 2026 की गर्मियों में आने वाली थी। इस फिल्म में राशा थडानी और अभय वर्मा पहली बार एक साथ नजर आएंगे।

हालांकि, राशा पर शूट होने वाले नए स्पेशल गाने की जानकारी अभी गुप्त रखी गई है।

काम की बात करें तो अभय हाल ही में वेब सीरीज 'ऑपरेशन सफेद सागर' में दिखे थे, वहीं राशा ने इसी साल फिल्म 'श्रीनिवास मंगापुरम' से तेलुगू सिनेमा में कदम रखा है।

ADVERTISEMENT