सोनी म्यूजिक और वार्नर ने एंथ्रोपिक के खिलाफ किया मुकदमा, जानिए क्या है मामला
क्या है खबर?
सोनी म्यूजिक पब्लिशिंग, वार्नर चैपल और कई अन्य संगीत प्रकाशकों ने एंथ्रोपिक और उसके सह संस्थापक डारियो अमोदेई और बेंजामिन मान पर मुकदमा दायर किया है। इसमें आरोप लगाया गया है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) लैब ने अवैध रूप से कॉपीराइट वाली रचनाओं को टोरेंटिंग, स्क्रैपिंग और डाउनलोड करने का एक दुस्साहसी अभियान चलाया। यह मुकदमा कैलिफोर्निया के उत्तरी जिले के जिला न्यायालय में दायर किया गया था। इसकी जानकारी सबसे पहले म्यूजिक बिजनेस वर्ल्डवाइड की ओर से दी गई।
आराेप
कंपनी पर लगाए ये आरोप
प्रकाशकों ने एंथ्रोपिक पर अपने क्लाउड मॉडल को प्रशिक्षित करने के लिए हजारों कॉपीराइट वाली रचनाओं का उपयोग करके स्पष्ट चोरी का आरोप लगाया है।
कंपनी पर गैर-कानूनी टोरेंटिंग के जरिए किताबों की लाखों कॉपी हासिल करने का आरोप लगाया गया है, जिनमें गाने के बोल और म्यूजिक शीट वाली किताबें भी शामिल हैं।
एन्थ्रोपिक के प्रवक्ता ने टेकक्रंच को भेजे ईमेल में कहा, "हम पब्लिशर्स के दावों से सहमत नहीं हैं और कोर्ट में मजबूती से अपना पक्ष रखेंगे।"
मुकदमा
पहले भी हो चुका है मुकदमा
यह पहला मौका नहीं है, जब एंथ्रोपिक को इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी से जुड़े किसी मुकदमे का सामना करना पड़ा हो।
जनवरी में दायर एक मामले में इन कंपनियों पर लेखकों ने आरोप लगाया था कि उसने क्लाउड जैसे उत्पादों को ट्रेन करने के लिए कॉपीराइट वाले काम का इस्तेमाल किया।
इसमें न्यायधीश ने पाइरेसी के जरिए कंटेंट हासिल करने को गैर-कानूनी बताया था। इसके बाद एंथ्रोपिक को 1.5 अरब डॉलर (करीब 140 अरब रुपये) का भुगतान करने का आदेश दिया गया।