Loading...
'ऑपरेशन सफेद सागर' की सफलता के बाद 'मिग-21' पर डॉक्यूमेंट्री का ऐलान, जानिए रिलीज तारीख

'ऑपरेशन सफेद सागर' की सफलता के बाद 'मिग-21' पर डॉक्यूमेंट्री का ऐलान, जानिए रिलीज तारीख

Aug 19, 2026
03:20 pm

क्या है खबर?

नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई सीरीज 'ऑपरेशन सफेद सागर' को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। इन घटनाओं से आगे बढ़ते हुए अब प्लेटफॉर्म ने 'द लास्ट सैल्यूट: ए ट्रिब्यूट टू मिग-21' का ऐलान किया है और टीजर के साथ रिलीज तारीख भी बताई है। यह एक डॉक्यूमेंट्री है, जो भारतीय वायु सेना के मिग-21 विमान और ऑपरेशन सफेद सागर की कहानी में इसकी केंद्रीय भूमिका पर आधारित होगी। इसका फोकस कारगिल युद्ध से हटकर विमान और उसके इतिहास पर केंद्रित होगा।

रिलीज

जानिए कब रिलीज होगी डॉक्यूमेंट्री

'द लास्ट सैल्यूट: ए ट्रिब्यूट टू मिग-21' का प्रीमियर 26 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर विश्व स्तर पर होगा।

निर्माताओं के अनुसार, यह डॉक्यूमेंट्री भारतीय वायु सेना में मिग-21 के 62 साल के योगदान का जश्न मनाती है। साथ में उन पीढ़ियों के पायलटों को सम्मानित करती है, जिनके लिए यह एक मशीन से कहीं ज्यादा बन गया।

ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब 6 एपिसोड वाली सीरीज 'ऑपरेशन सफेद सागर' 40 देशों में शीर्ष 10 में शामिल है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए टीजर

ADVERTISEMENT