LOADING...
रैपर कान्ये वेस्ट ने भारत में कॉन्सर्ट पर लगाई मुहर, जानिए कब-कहां देंगे प्रस्तुति
कान्ये वेस्ट इस दिन भारत में देंगे प्रस्तुति

रैपर कान्ये वेस्ट ने भारत में कॉन्सर्ट पर लगाई मुहर, जानिए कब-कहां देंगे प्रस्तुति

Apr 21, 2026
02:15 pm

क्या है खबर?

भारतीय फैंस को जिस पल का बेसब्री से इंतजार था, वो जल्द ही खत्म होने वाला है। मशहूर रैपर कान्ये वेस्ट ने अपने भारत दौरे की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। उनका कॉन्सर्ट दिल्ली में आयोजित होगा। पहले 'ये लाइव इन इंडिया' टूर का आयोजन 29 मार्च, 2026 को होना था, लेकिन बाद में इसे स्थगित कर दिया गया। अब रैपर ने एक आधिकारिक पोस्ट जारी करते हुए कॉन्सर्ट की तारीख और जगह का पता बता दिया है।

कॉन्सर्ट

मई, 2026 में कॉन्सर्ट होगा आयोजित

ग्रैमी पुरस्कार विजेता कलाकार का 'ये लाइव इन इंडिया' टूर दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगा, जो भारत के लाइव संगीत कैलेंडर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी। रैपर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि 'ये लाइव इन इंडिया' कॉन्सर्ट 23 मई, 2026 को रात 8 बजे जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगा। इस पोस्ट ने उन फैंस को खुश कर दिया है, जिन्होंने पहले से कॉन्सर्ट का टिकट खरीद रखा था।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement