LOADING...
रैपर अभिनव सिंह उर्फ जगरनॉट ने की आत्महत्या, अपार्टमेंट में मृत पाए गए
रैपर अभिनव सिंह का निधन

रैपर अभिनव सिंह उर्फ जगरनॉट ने की आत्महत्या, अपार्टमेंट में मृत पाए गए

Feb 13, 2025
10:44 am

क्या है खबर?

ओडिशा के जाने-माने रैपर और इंजीनियर अभिनव सिंह का निधन हो गया है। वे प्रशंसकों के बीच 'जगरनॉट' के नाम से मशहूर थे। 32 वर्षीय अभिनव ने कथित तौर पर आत्महत्या की है। वह रहस्यमयी परिस्थितियों में बंगलूरू स्थित अपने किराए के अपार्टमेंट में मृत पाए गए। अभिनव के परिवार ने उनकी पत्नी और कई अन्य लोगों पर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

अभिनव

उड़िया रैप इंडस्ट्री का चर्चित चेहरा थे अभिनव

पुलिस ने मराठाहल्ली पुलिस स्टेशन में रैपर की मौत का मामला दर्ज किया है। शुरुआती जांच में अभिनव की मौत की वजह आत्महत्या बताई जा रही है। रैपर के निधन की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। 'जगरनॉट' के नाम से मशहूर अभिनव उड़िया रैप इंडस्ट्री का चर्चित चेहरा थे। उन्होंने कई मशहूर कलाकारों के साथ काम किया। इनमें मसी टोर का नाम भी शामिल है। इसके अलावा अभिनव बेंगलुरु की एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे।

ट्विटर पोस्ट

प्रशंसक दे रहे श्रद्धांजलि