NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / संजय लीला भंसाली की 'बैजू बावरा' के लिए फीस नहीं लेंगे रणवीर सिंह- रिपोर्ट
    अगली खबर
    संजय लीला भंसाली की 'बैजू बावरा' के लिए फीस नहीं लेंगे रणवीर सिंह- रिपोर्ट
    भंसाली की फिल्म के लिए फीस नहीं लेंगे रणवीर सिंह

    संजय लीला भंसाली की 'बैजू बावरा' के लिए फीस नहीं लेंगे रणवीर सिंह- रिपोर्ट

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jun 05, 2023
    06:01 pm

    क्या है खबर?

    हाल ही में रणवीर सिंह के फिल्म 'डॉन 3' और 'बैजू बावरा' साइन करने की खबर आई थी।

    फरहान अख्तर अपनी फिल्म 'जी ले जरा' के बाद 'डॉन 3' पर काम करेंगे, वहीं संजय लीला भंसाली इस साल के अंत तक 'बैजू बावरा' पर काम शुरू कर सकते हैं।

    पिछले कई साल से रणवीर की एक भी फिल्म ब्लॉकस्टर नहीं हुई है। ऐसे में अब 'बैजू बावरा' उनके करियर के लिए अहम फिल्म साबित हो सकती है।

    खबर

    फीस नहीं, मुनाफे से हिस्सा लेंगे रणवीर

    कई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि 'बैजू बावरा' आर्थिक चुनौतियों के कारण अटक गई है। यह एक बड़े बजट की फिल्म है।

    अब खबरों की मानें तो रणवीर इस फिल्म के लिए फीस नहीं लेंगे, बल्कि मुनाफे में हिस्सेदारी की नीति अपनाएंगे। भंसाली के आर्थिक बोझ को कम करने के लिए वह रणवीर नाम मात्र का टोकन अमाउंट लेंगे, जिससे कि भंसाली सारा बजट फिल्म बनाने में लगा पाएं।

    महामारी के बाद ज्यादातर कलाकार यह नीति अपना रहे हैं।

    पिछली फिल्में 

    पिछली कई फिल्में हो चुकी हैं फ्लॉप

    रणवीर की पिछली फिल्म 'सर्कस' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। इसके पहले उनकी फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' और '83' को भी ठंडी प्रतिक्रिया मिली थी।

    जाहिर है करियर के इस दौर में रणवीर को एक दमदार फिल्म की जरूरत है। वह भी अपनी नई फिल्म में अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहेंगे।

    संजय लीला भंसाली की फिल्म उनके करियर में जान फूंकने का काम कर सकती है। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

    साझेदारी

    भंसाली की इन फिल्मों में नजर आए रणवीर

    भंसाली और रणवीर की जोड़ी अब तक पर्दे पर हमेशा हिट रही है।

    रणवीर सबसे पहले 2013 में भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रासलीला: रामलीला' में नजर आए थे। इसके बाद वह 2015 की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में पेशवा बाजीराव के किरदार में नजर आए। इन दोनों फिल्म में उनकी जोड़ी दीपिका पादुकोण के साथ बनी थी।

    2018 में भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' में खिलजी के किरदार में उनकी दमदार प्रस्तुति देखने को मिली थी।

    रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का इंतजार

    रणवीर जल्द ही करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगे। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें रणवीर के साथ आलिया नजर आएंगी।

    फिल्म में जया बच्चन, शबाना आजमी और धर्मेंद्र भी नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म के कई पोस्टर जारी हुए थे।

    इस फिल्म से करण निर्देशन में वापसी कर रहे हैं। पिछली बार उन्होंने 2016 में फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' का निर्देशन किया था। फिल्म 29 जुलाई को रिलीज होगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रणवीर सिंह
    बैजू बावरा
    संजय लीला भंसाली
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    रणवीर सिंह

    बॉक्स ऑफिस: रणवीर सिंह की 'सर्कस' के लिए लागत निकाल पाना मुश्किल, सिनेमाघरों में हुई फ्लॉप सर्कस फिल्म
    सर्कस: रणवीर सिंह की लगातार तीसरी फिल्म फ्लॉप, क्या कहते हैं ट्रेड एक्सपर्ट्स? सर्कस
    करण जौहर की बतौर निर्देशक हुई वापसी, रणवीर और आलिया की इस फिल्म को करेंगे डायरेक्ट करण जौहर
    रणवीर सिंह की 'सर्कस' हुई बॉक्स ऑफिस पर बेदम, 'ब्रह्मास्त्र' के करीब पहुंची 'दृश्यम 2' सर्कस

    बैजू बावरा

    'बैजू बावरा' पर टिका दीपिका का दिल, जताई रणवीर संग काम करने की इच्छा- रिपोर्ट दीपिका पादुकोण
    फिल्म 'बैजू बावरा' की शूटिंग कब शुरू करेंगे रणवीर-आलिया? बॉलीवुड समाचार
    संजय लीला भंसाली की 'बैजू बावरा' में तानसेन की भूमिका निभाएंगे अजय देवगन आलिया भट्ट
    रणवीर सिंह 'डॉन 3' और 'बैजू बावरा' में आएंगे नजर, जल्द शुरू करेंगे शूटिंग रणवीर सिंह

    संजय लीला भंसाली

    अब मशहूर शायर और गीतकार साहिर लुधियानवी का किरदार निभाएंगे अभिषेक बच्चन बॉलीवुड समाचार
    संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में दिख सकते हैं अल्लू अर्जुन बॉलीवुड समाचार
    क्या आप जानते हैं? भंसाली की 'सांवरिया' से डेब्यू करने वाले थे प्रतीक बब्बर बॉलीवुड समाचार
    संजय लीला भंसाली की फिल्म में नजर आ सकते हैं कार्तिक आर्यन बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    जन्मदिन विशेष: सोनाक्षी सिन्हा ने 'दबंग' से 'दहाड़' तक, पर्दे पर निभाए ये दमदार किरदार सोनाक्षी सिन्हा
    जन्मदिन विशेष: मणिरत्नम की फिल्में, जिनसे बढ़ी हिंदी सिनेमा की चमक मणिरत्नम
    जन्मदिन विशेष: सोनाक्षी सिन्हा एक फिल्म के लिए कितनी लेती हैं फीस? जानिए कुल संपत्ति  सोनाक्षी सिन्हा
    राणा दग्गुबाती बोले- प्रभास की 'प्रोजेक्ट के' सभी सीमाएं तोड़ 'बाहुबली' और 'RRR' से आगे निकलेगी प्रभास
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025