Page Loader
रणवीर ने सुनाया दीपिका से पहली मुलाकात का किस्सा, लोग बोले- अनुष्का संग भी यही हुआ 
...जब रणवीर सिंह ने सुनाया अनुष्का शर्मा के साथ हुई अपनी पहली मुलाकात का किस्सा

रणवीर ने सुनाया दीपिका से पहली मुलाकात का किस्सा, लोग बोले- अनुष्का संग भी यही हुआ 

Oct 27, 2023
01:12 pm

क्या है खबर?

'कॉफी विद करण 8' के पहले एपिसोड में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण नजर आए और इस दौरान दोनों ने कई बड़े राज खोले। जैसे ही उनकी बातचीत का वीडियो लोगों के सामने आया, रणवीर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए। अब अभिनेता को खूब ट्रोल किया जा रहा है। लोग उनकी जमकर खिल्ली उड़ा रहे हैं। केआरके ने भी वीडियो एक्स पर साझा किया है। आइए जानते हैं आखिर ऐसा रणवीर ने कहा क्या।

वीडियो

वायरल होने लगा रणवीर का पुराना वीडियो

करण के शो में रणवीर ने बताया कि कैसे उनकी दीपिका से पहली मुलाकात हुई। उन्होंने जिस तरह से कहानी सुनाई, वो लोगों को अजीब लगी और अभिनेता ट्रोलिंग का शिकार हो गए। दरअसल, रणवीर ने अनुष्का शर्मा के साथ हुई अपनी पहली मुलाकात का किस्सा भी करण के शो में बिल्कुल उसी अंदाज में सुनाया था। उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। ऐसा लग रहा है, जैसे अनुष्का की जगह दीपिका का नाम फिट कर दिया हो।

किस्सा

अब जानिए दीपिका को लेकर क्या बोले थे रणवीर

रणवीर ने बताया, "दीपिका से मेरी पहली मुलाकात संजय लीला भंसाली के घर पर फिल्म 'रामलीला' को लेकर हुई थी। मैं टेबिल के पास बैठा था और दरवाजा सामने था। समुद्र का किनारा होने की वजह से हवाएं चल रही थीं। दीपिका ने सफेद चिकनकारी कुर्ता पहना था और वह सादगी की मूरत लग रही थीं। उन्हें देख मेरे मुंह से 'ओह माय गॉड' निकला।" इस पर एक यूजर ने लिखा, 'भाई अनुष्का के साथ भी यही हुआ था।'

ट्रोल

अनुष्का को लेकर भी कही वही बात

पुराने वीडियो में रणवीर ने बताया कि अनुष्का से उनकी पहली मुलाकात यशराज फिल्म्स के ऑफिस में हुई। उन्होंने कहा, "दरवाजा खुला और अनुष्का वहां से आती हुई दिखीं। समंदर का किनारा था तो तेज हवा चल रही थी और अनुष्का के बाल उड़ रहे थे और मैं उनका दीवाना हो गया था।" इस पर एक यूजर ने लिखा, 'भाई थोड़ी तो स्क्रिप्ट बदल देता।' एक ने लिखा, 'कुछ भी कहो, रणवीर इस पीढ़ी के शानदार स्क्रिप्ट राइटर हैं।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

सीजन

'कॉफी विद करण' के तीसरे सीजन में दिखे थे रणवीर-अनुष्का

अनुष्का और रणवीर 'कॉफी विद करण' के तीसरे सीजन के मेहमान बने थे। दोनों अपनी फिल्म 'बैंड बाजा बारात' का प्रचार करने आए थे। इस फिल्म से रणवीर ने बॉलीवुड में कदम रखा था। बता दें कि इस फिल्म में काम करते समय रणवीर-अनुष्का की डेटिंग की खबरें भी खूब उड़ी थीं। इसके बाद 'लेडिज वर्सेज रिकी बहल' में उनकी जोड़ी देखने को मिली और फिर 4 साल बाद रणवीर-अनुष्का ने फिल्म 'दिल धड़कने दो' में साथ काम किया था।