Page Loader
सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर सिंह की 'लुटेरा' सिनेमाघरों में दोबारा हो रही रिलीज, तारीख जान लीजिए
'लुटेरा' सिनेमाघरों में दोबारा हो रही रिलीज (तस्वीर: एक्स/@_PVRCinemas)

सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर सिंह की 'लुटेरा' सिनेमाघरों में दोबारा हो रही रिलीज, तारीख जान लीजिए

Feb 19, 2025
01:27 pm

क्या है खबर?

रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'लुटेरा' हिंदी सिनेमा की यादगार फिल्मों में से एक है। विक्रमादित्य मोटवानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 5 जुलाई, 2013 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों का खूब प्यार मिला। अब लगभग 12 साल बाद 'लुटेरा' को एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। PVR सिनेमा ने फिल्म का एक पोस्टर साझा खूद इसकी जानकारी दी है। आइए बताते हैं यह फिल्म दोबारा कब रिलीज होगी।

तारीख

7 मार्च को रिलीज होगी फिल्म

'लुटेरा' 7 मार्च, 2025 को एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उन्होंने लिखा, 'अब समय आ गया है। 7 मार्च से बड़े पर्दे पर एक बार फिर लुटेरा का जादू देखने को मिलेगा।' 'लुटेरा' में विक्रांत मैसी ने भी अहम भूमिका निभाई थी। लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 29 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था। यह फिल्म OTT प्लेटफॉर्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर उपलब्ध है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट