Page Loader
आदित्य धर की 'धुरंधर' से लीक हुआ रणवीर सिंह का लुक, लंबी दाढ़ी में दिखे अभिनेता
'धुरंधर' से लीक हुआ रणवीर सिंह का लुक (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@ranveersingh)

आदित्य धर की 'धुरंधर' से लीक हुआ रणवीर सिंह का लुक, लंबी दाढ़ी में दिखे अभिनेता

May 23, 2025
03:46 pm

क्या है खबर?

अभिनेता रणवीर सिंह को पिछली बार फिल्म 'सिंघम अगेन' में देखा गया था, जिसमें वह जबरदस्त एक्शन करते दिखे, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर उनकी यह फिल्म नहीं चली। अब रणवीर जल्द ही फिल्म 'धुरंधर' के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करते हुए नजर आएंगे, जिसके निर्देशन की कमान यामी गौतम के पति और निर्देशक आदित्य धर ने संभाली है। रणवीर इन दिनों मुंबई में फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। अब 'धुरंधर' से रणवीर का लुक लीक हो गया है।

वीडियो

सामने आएगा रणवीर का अनदेखा अवतार

'धुरंधर' से सेट से रणवीर का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह काले रंग का कुर्ता पायजामा पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके लंबे बाल और दाढ़ी-मूंछ ने प्रशंसकों का ध्यान खींच लिया। 'धुरंधर' में रणवीर बेहद अलग अवतार में नजर आएंगे। यह फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रणवीर के अलावा इस फिल्म में आर माधवन, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल भी नजर आएंगे।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो