NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रणवीर सिंह ने यशराज फिल्म्स टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी से नाता तोड़ा- रिपोर्ट
    मनोरंजन

    रणवीर सिंह ने यशराज फिल्म्स टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी से नाता तोड़ा- रिपोर्ट

    रणवीर सिंह ने यशराज फिल्म्स टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी से नाता तोड़ा- रिपोर्ट
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Nov 04, 2022, 05:30 pm 1 मिनट में पढ़ें
    रणवीर सिंह ने यशराज फिल्म्स टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी से नाता तोड़ा- रिपोर्ट
    रणवीर सिंह ने यशराज फिल्म्स की टैलेंट एजेंसी से तोड़ा नाता

    लोकप्रिय अभिनेता रणवीर सिंह ने यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से बॉलीवुड में कदम रखा था। यह फिल्म 2010 में सिनेमाघरों में आई थी। यह मनीष शर्मा के निर्देशन की पहली फिल्म थी, जिसने रणवीर को रातों-रात स्टार बना दिया। अब सुनने में आ रहा है कि रणवीर ने यशराज फिल्म्स टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी से अपना नाता तोड़ लिया है। यही टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी रणवीर का काम संभाल रही थी।

    12 साल बाद YRF टैलेंट एजेंसी से अलग हुए रणवीर

    पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर और यशराज फिल्म्स ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। 12 साल बाद रणवीर इस टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी से अलग हुए। एक सूत्र ने बताया, "यशराज फिल्म्स (YRF) हमेशा रणवीर सिंह का घर रहेगा। आज रणवीर सुपरस्टार के साथ-साथ यूथ आइकन भी हैं, जिसका श्रेय आदित्य चोपड़ा को जाता है। इसलिए, दोनों के बीच का रिश्ता हमेशा की तरह मजबूत रहेगा।"

    भविष्य में YRF की फिल्मों में नजर आ सकते हैं अभिनेता

    सूत्र ने आगे बताया कि यदि YRF के पास रणवीर के लायक कोई अच्छी स्क्रिप्ट आती है, तो यह प्रोडक्शन कंपनी फिर से इस अभिनेता के साथ काम करना चाहेगी। रणवीर और आदित्य के रिश्ते हमेशा की तरह मजबूत बने रहेंगे।

    इस टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी से परिणीति चोपड़ी भी हुई थीं अलग

    इससे पहले परिणीति चोपड़ा ने YRF टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी से अपना नाता तोड़ लिया था। परिणीति भी कोई दुश्मनी की वजह से YRF से अलग नहीं हुईं। परिणीति को YRF ने 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' के जरिए लॉन्च किया था। फिल्म 2011 में रिलीज हुई थी। इस बैनर की फिल्में 'इश्कजादे', 'शुद्ध देसी रोमांस' और 'मेरी प्यारी बिंदू' में परिणीति ने काम किया है। अभिनेत्री बनने से पहले उन्होंने YRF में मार्केटिंग और जनसंपर्क टीम के साथ काम किया था।

    YRF की इन फिल्मों में काम कर चुके हैं रणवीर

    रणवीर हाल ही में YRF के बैनर की फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' में नजर आए थे। फिल्म 13 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी। 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' और 'बेफिक्रे' के लिए भी YRF और रणवीर ने साथ काम किया था। इस प्रकार देखा जाए तो 'बैंड बाजा बारात' को छोड़कर रणवीर और YRF की बाकी तीनों फिल्में फ्लॉप साबित हुई हैं।

    रणवीर के खाते से जुड़ी हैं ये फिल्में

    रणवीर जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' में नजर आएंगे। यह फिल्म 23 दिसंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडिस भी नजर आएंगी। वह करण जौहर की प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का भी हिस्सा हैं। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में होंगी। ओम राउत की 'शक्तिमान' के साथ भी उनका नाम जुड़ा है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    रणवीर सिंह
    परिणीति चोपड़ा
    आदित्य चोपड़ा

    ताज़ा खबरें

    मेटा और माइक्रोसॉफ्ट खाली कर रहीं ऑफिस, जानिए क्या हैं कारण फेसबुक
    हॉकी विश्व कप: भारत और इंग्लैंड के बीच ड्रॉ हुआ मैच, दोनों टीमों को 1-1 अंक हॉकी विश्व कप
    महामारी के बाद रियल एस्टेट ने पकड़ी रफ्तार, 2022 में 4 लाख घरों का हुआ निर्माण महामारी
    जिम्बाब्वे ने तीसरे टी-20 में आयरलैंड को हराकर 2-1 से जीती सीरीज, ये बने रिकॉर्ड्स आयरलैंड क्रिकेट टीम

    बॉलीवुड समाचार

    रणबीर कपूर की 'एनिमल' बाप-बेटे के रिश्ते पर है आधारित, भूषण कुमार ने किया खुलासा रणबीर कपूर
    ऑस्कर की शुरुआत कब हुई और कैसे हुआ ट्रॉफी का चयन? ऑस्कर पुरस्कार
    मनोज बाजपेयी ने किया याद, परिवार में अभिनय को नहीं माना जाता था सम्मानजनक काम मनोज बाजपेयी
    बुर्ज खलीफा पर दिखेगा शाहरुख की 'पठान' का ट्रेलर, प्रशंसकों में छाई दीवानगी शाहरुख खान

    रणवीर सिंह

    करण जौहर ने बताया गणित, कैसे फ्लॉप होने पर भी फिल्मों से होता है मुनाफा? करण जौहर
    बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 'अवतार 2' बनी दर्शकों की पहली पसंद, बुरी तरह पिटी 'सर्कस' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    रणवीर और जाह्नवी कपूर आ सकते हैं 'तेजाब' के रीमेक में नजर, निर्माताओं ने किया संपर्क जाह्नवी कपूर
    रणवीर सिंह की 'सर्कस' हुई बॉक्स ऑफिस पर बेदम, 'ब्रह्मास्त्र' के करीब पहुंची 'दृश्यम 2' सर्कस

    परिणीति चोपड़ा

    इम्तियाज अली की फिल्म 'चमकीला' का हिस्सा बने राहुल मित्रा, कैमियो रोल में आएंगे नजर इम्तियाज अली
    OTT और थिएटर में इस हफ्ते देखें ये फिल्में और वेब सीरीज OTT प्लेटफॉर्म
    परिणीति चोपड़ा की 'कोड नेम तिरंगा' 16 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर हो सकती है रिलीज नेटफ्लिक्स
    परिणीति चोपड़ा-दिलजीत दोसांझ 11 दिसंबर से शुरू करेंगे अमर सिंह चमकीला की बायोपिक की शूटिंग दिलजीत दोसांझ

    आदित्य चोपड़ा

    DDLJ के 27 साल: कैसे करीब तीन दशक बाद भी लोगों के दिलों में है फिल्म? बॉलीवुड समाचार
    करण जौहर और आदित्य चोपड़ा अब मुझे कास्ट नहीं करते- अनुपम खेर करण जौहर
    आदित्य चोपड़ा की एक्शन फिल्म में साथ नजर आएंगे शाहरुख और सलमान? बॉलीवुड समाचार
    'पृथ्वीराज' में 12वीं सदी की दिल्ली-अजमेर-कन्नौज को बनाने में खर्च हुए 25 करोड़ रुपये अक्षय कुमार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023