Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
गायक केके
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / गुजराती अंदाज में गुदगुदाने आए रणवीर, फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' का ट्रेलर रिलीज
मनोरंजन

गुजराती अंदाज में गुदगुदाने आए रणवीर, फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' का ट्रेलर रिलीज

गुजराती अंदाज में गुदगुदाने आए रणवीर, फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' का ट्रेलर रिलीज
लेखन नेहा शर्मा
Apr 19, 2022, 02:52 pm 3 मिनट में पढ़ें
गुजराती अंदाज में गुदगुदाने आए रणवीर, फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' का ट्रेलर रिलीज
रणवीर सिंह की फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ का ट्रेलर रिलीज

फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' काफी समय से सुर्खियों में है और इसका चर्चा में होना भी बनता है, क्योंकि फिल्म के हीरो रणवीर सिंह है। फिल्म के पोस्टर और टीजर सामने आने के बाद इसे लेकर दर्शकों का उत्साह बढ़ गया था। इसके बाद प्रशंसकों को इस फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार था, जो अब आखिरकार खत्म हो गया है। 'जयेशभाई जोरदार' का ट्रेलर दर्शकों के बीच आ गया है। आइए देखते हैं इसमें कैसा है रणवीर का अंदाज।

शुरुआत
बच्ची की गुहार से शुरू होता है ट्रेलर
बच्ची की गुहार से शुरू होता है ट्रेलर

इस फिल्म में रणवीर ने एक गुजराती शख्स जयेशभाई की भूमिका निभाई है। बोमन ईरानी उनके पिता बने हैं, जो गांव के सरपंच हैं। इसमें लड़के और लड़की के बीच भेदभाव को दिखाया गया है। ट्रेलर की शुरुआत ही सरपंच के सामने एक बच्ची की गुहार से होती है, जो शराब बंद करवाना चाहती है, क्योंकि स्कूल के सामने लड़के शराब पीकर लड़कियों को परेशान करते हैं। इसके बाद सरपंच का जवाब सुन हर कोई हैरान रह जाता है।

ट्रेलर
फिल्म में उठाया गया है सामाजिक मुद्दा

फिल्म में जयेशभाई यानी रणवीर एक बेटी के पिता है। वह ऐसी जगह रहते हैं, जहां लड़कियों को तवज्जो नहीं दी जाती। जयेश दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। सब चाहते हैं कि उन्हें बेटा हो, इसके लिए रणवीर की पत्नी (शालिनी पांडे) का लिंग परीक्षण करवाया जाता है। जयेश का अगला बच्चा लड़का होगा या लड़की, फिल्म की कहानी उसी पर आधारित है। फिल्म में भ्रूण हत्या जैसे मुद्दे को मजेदार लहजे में दर्शकों के बीच परोसा गया है।

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस (रिव्यूू)

ट्रेलर देख लगता है कि फिल्म की कहानी जोरदार होगी। यह सामाजिक कुरीतियों पर सवाल उठाने के साथ-साथ दर्शकों को मनोरंजन का भी फुल डोज देगी। इसमें रणवीर ने अपने कॉमिक अंदाज से ना सिर्फ हंसने, बल्कि सोचने पर भी मजबूर कर दिया है।

आगाज
13 मई को रिलीज होने वाली है 'जयेशभाई जोरदार'

इस फिल्म का निर्देशन दिव्यांग ठक्कर ने किया है। यह बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म है। फिल्म यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी है। इसमें रणवीर की जोड़ी अभिनेत्री शालिनी पांडे के साथ बनी है। रत्ना पाठक भी इसका हिस्सा हैं। फिल्म को लेकर रणवीर कहते हैं, "जयेश बड़ा नायक नहीं है, लेकिन कहानी के दौरान वह साहसिक काम करता है। यही वह चीज है, जिससे मैं इस फिल्म की तरफ आकर्षित हुआ।" 'जयेशभाई जोरदार' 13 मई को रिलीज होगी।

फिल्में
इन फिल्मों में भी नजर आएंगे रणवीर

रणवीर जल्द ही निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' में दिखाई देंगे। करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में भी रणवीर काम कर रहे हैं। इसमें उनकी जोड़ी अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ बनी है। वह तमिल फिल्म 'अन्नियन' के हिंदी रीमेक से जुड़े हैं। करण की फिल्म 'तख्त' भी रणवीर के खाते से जुड़ी है। इसके अलावा वह संजय लीला भंसाली की बहुचर्चित फिल्म 'बैजू बावरा' में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा सकते हैं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
नेहा शर्मा
नेहा शर्मा
Twitter
मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन करते ही हिन्दुस्तान अखबार से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और खबरों की दुनिया से मुखातिब हुईं। सात साल हिन्दुस्तान से जुड़े रहने के दौरान विशेषतौर पर मनोरंजन जगत की खबरों पर पकड़ मजबूत की। मार्च, 2021 में न्यूबाइट्स के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक नई शुरुआत की, जिसके जरिए मुख्य रूप से मनोरंजन समाचार आप तक पहुंचा रही हूं।
ताज़ा खबरें
फिल्म का ट्रेलर
रणवीर सिंह
जयेशभाई जोरदार
ताज़ा खबरें
वजन बढ़ाना चाहते हैं? इन सुरक्षित तरीकों को आजमाकर देखें
वजन बढ़ाना चाहते हैं? इन सुरक्षित तरीकों को आजमाकर देखें लाइफस्टाइल
दिल्ली पुलिस ने ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को गिरफ्तार किया
दिल्ली पुलिस ने ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को गिरफ्तार किया देश
मनाली घूमने जा रहे हैं तो जान लें ये जरूरी बातें, यात्रा बन जाएगी आरामदायक
मनाली घूमने जा रहे हैं तो जान लें ये जरूरी बातें, यात्रा बन जाएगी आरामदायक लाइफस्टाइल
वनप्लस नॉर्ड 2T स्मार्टफोन का टीजर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
वनप्लस नॉर्ड 2T स्मार्टफोन का टीजर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स टेक्नोलॉजी
शरीर में ऊर्जा का केंद्र हैं सात चक्र, जानें इनसे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
शरीर में ऊर्जा का केंद्र हैं सात चक्र, जानें इनसे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें लाइफस्टाइल
फिल्म का ट्रेलर
फिल्म 'शमशेरा' के ट्रेलर का विश्लेषण: क्या है अच्छाई और क्या कमजोरी?
फिल्म 'शमशेरा' के ट्रेलर का विश्लेषण: क्या है अच्छाई और क्या कमजोरी? मनोरंजन
'शमशेरा' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर बोले- काश फिल्म देखने के लिए पिता जिंदा होते
'शमशेरा' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर बोले- काश फिल्म देखने के लिए पिता जिंदा होते मनोरंजन
अक्षय कुमार की 'रक्षाबंधन' का ट्रेलर जारी, चार बहनों की शादी करने के लिए परेशान भाई
अक्षय कुमार की 'रक्षाबंधन' का ट्रेलर जारी, चार बहनों की शादी करने के लिए परेशान भाई मनोरंजन
'ब्रह्मास्त्र' का ट्रेलर जारी, स्पेशल पावर्स के साथ नजर आए रणबीर कपूर
'ब्रह्मास्त्र' का ट्रेलर जारी, स्पेशल पावर्स के साथ नजर आए रणबीर कपूर मनोरंजन
फिल्म 'शेरदिल' का ट्रेलर रिलीज, पंकज त्रिपाठी ने अपने अंदाज से जीता दिल
फिल्म 'शेरदिल' का ट्रेलर रिलीज, पंकज त्रिपाठी ने अपने अंदाज से जीता दिल मनोरंजन
और खबरें
रणवीर सिंह
बेयर ग्रिल्स के एडवेंचर में रणवीर की एंट्री, नेटफ्लिक्स पर आएगा 'रणवीर वर्सेज वाइल्ड'
बेयर ग्रिल्स के एडवेंचर में रणवीर की एंट्री, नेटफ्लिक्स पर आएगा 'रणवीर वर्सेज वाइल्ड' मनोरंजन
'सम्राट पृथ्वीराज' से पहले इन फिल्मों का भी विरोध के चलते बदला गया था नाम
'सम्राट पृथ्वीराज' से पहले इन फिल्मों का भी विरोध के चलते बदला गया था नाम मनोरंजन
यशराज फिल्म्स से डेब्यू करने वाले ये 5 सितारे आज सफलता के मुकाम पर
यशराज फिल्म्स से डेब्यू करने वाले ये 5 सितारे आज सफलता के मुकाम पर मनोरंजन
गुटखे का प्रमोशन करने के कारण शाहरुख, अमिताभ, अजय और रणवीर के खिलाफ केस दर्ज
गुटखे का प्रमोशन करने के कारण शाहरुख, अमिताभ, अजय और रणवीर के खिलाफ केस दर्ज मनोरंजन
बहुत जल्द बनेगी 'सिम्बा 2' फिल्म, अभिनेता रणवीर सिंह ने की पुष्टि
बहुत जल्द बनेगी 'सिम्बा 2' फिल्म, अभिनेता रणवीर सिंह ने की पुष्टि मनोरंजन
और खबरें
जयेशभाई जोरदार
'जयेशभाई जोरदार' से 'धाकड़' तक, इस साल फ्लॉप हुईं बड़े कलाकारों की ये फिल्में
'जयेशभाई जोरदार' से 'धाकड़' तक, इस साल फ्लॉप हुईं बड़े कलाकारों की ये फिल्में मनोरंजन
इस सीन को लेकर मुसीबत में फंसी 'जयेशभाई जोरदार', फिल्म के खिलाफ याचिका दायर
इस सीन को लेकर मुसीबत में फंसी 'जयेशभाई जोरदार', फिल्म के खिलाफ याचिका दायर मनोरंजन
'भूल भुलैया 2' से लेकर 'जयेशभाई जोरदार' तक, मई में आएंगी ये बड़ी फिल्में
'भूल भुलैया 2' से लेकर 'जयेशभाई जोरदार' तक, मई में आएंगी ये बड़ी फिल्में मनोरंजन
अब 'जयेशभाई जोरदार' से नहीं भिड़ेगी आयुष्मान की फिल्म 'अनेक', नई रिलीज डेट जारी
अब 'जयेशभाई जोरदार' से नहीं भिड़ेगी आयुष्मान की फिल्म 'अनेक', नई रिलीज डेट जारी मनोरंजन
फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' में सुपरहीरो बनने वाले हैं रणवीर
फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' में सुपरहीरो बनने वाले हैं रणवीर मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022