LOADING...
रणवीर सिंह ने की महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात, साझा की खूबसूरत तस्वीरें 
रणवीर सिंह ने की महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@ranveersingh)

रणवीर सिंह ने की महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात, साझा की खूबसूरत तस्वीरें 

Oct 05, 2023
02:09 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के साथ नजर आ रहे हैं। सामने आई तस्वीरों में रणवीर खिलाड़ी धोनी को किस करते नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मेरे माही।' बता दें कि रणवीर खिलाड़ी धोनी को अपना बड़ा भाई मनाते हैं।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए तस्वीरें 

वर्कफ्रंट

नए लुक को लेकर चर्चा में हैं धोनी 

आजकल धोनी अपने लुक को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले अपने इंस्टाग्राम पर अपने लुक के साथ कुछ तस्वीरें साझा की थीं, जिसमें वह लंबे बालों में नजर आए। रणवीर की फिल्मों की बात करें तो उन्हें पिछली बार 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देखा गया था, जिसमें वह आलिया भट्ट के साथ नजर आए थे। फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। आने वाले दिनों में रणवीर 'सिंघम अगेन' में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाएंगे।

Advertisement