LOADING...
रणवीर सिंह को राहत, 'कांतारा' के मजाक से जुड़ा केस रद्द; अब मंदिर में मांगेंगे माफी
रणवीर सिंह को बड़ी राहत, 'कांतारा' केस रद्द; मंदिर में मांगेंगे माफी

रणवीर सिंह को राहत, 'कांतारा' के मजाक से जुड़ा केस रद्द; अब मंदिर में मांगेंगे माफी

Apr 25, 2026
04:16 pm

क्या है खबर?

अभिनेता रणवीर सिंह को 'कांतारा' फिल्म के कथित अपमान से जुड़े विवाद में बड़ी कानूनी राहत मिली है। कोर्ट ने उनके खिलाफ चल रहे मामले को रद्द कर दिया है, लेकिन एक विशेष शर्त रखी है। 'धुरंधर 2' अभिनेता को अब मैसूर के प्रसिद्ध चामुंडेश्वरी मंदिर जाकर माफी मांगनी होगी और प्रार्थना करनी होगी। मामले को पूरी तरह रफा-दफा करने के लिए रणवीर को अपनी आस्था का परिचय देना होगा और मंदिर में जाकर पश्चाताप करना होगा।

निर्देश

4 हफ्ते के भीतर मंदिर जाकर मांगनी होगी माफी

कर्नाटक हाई कोर्ट ने रणवीर के खिलाफ दर्ज FIR को रद्द कर दिया है। उन पर आरोप था कि उन्होंने गोवा में आयोजित IFFI 2025 के दौरान ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा' के एक पवित्र दृश्य की नकल की थी और 'दैवा' को 'फीमेल घोस्ट' कहकर संबोधित किया था। कोर्ट ने रणवीर की बिना शर्त माफी को स्वीकार करते हुए उन्हें अगले 4 हफ्तों के भीतर मैसूर के प्रसिद्ध चामुंडेश्वरी मंदिर जाने और वहां प्रार्थना करने का निर्देश दिया है।

माफी

कोर्ट में झुके रणवीर, हलफनामा दायर कर मांगी माफी

रणवीर के वकील साजन पूवैया ने कोर्ट में 'बिना शर्त माफी' का हलफनामा पेश किया। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि अपनी आगामी फिल्म 'धुरंधर' के कारण रणवीर को सुरक्षा संबंधी गंभीर खतरों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनकी आवाजाही सीमित हो गई है। इसी सुरक्षा कारणों के चलते मंदिर जाने की कोई निश्चित तारीख अभी घोषित नहीं की गई है, जिसे अदालत ने संज्ञान में लिया है।

Advertisement

विवाद

इस एक शब्द ने कैसे खड़ा किया बड़ा विवाद?

ये पूरा विवाद तब शुरू हुआ था, जब रणवीर पर फिल्म 'कांतारा' के एक दृश्य और धार्मिक परंपराओं का मजाक उड़ाने का आरोप लगा था। रणवीर बोले, "मैंने थिएटर में 'कांतारा चैप्टर 1' देखी। क्या ही कहूं, ऋषभ शेट्टी की बेहतरीन परफॉर्मेंस थी। खासकर जब आपके अंदर फीमेल भूत प्रवेश करती है तो आपने कमाल का शॉट दिया।" वीडियो वायरल होते ही लोगों ने कहा कि रणवीर जिसे फीमेल भूत बता रहे हैं, वो मां चामुंडा देवी का किरदार था।

Advertisement

फिल्म

'कांतारा चैप्टर वन' के बारे में

'कांतारा चैप्टर वन' साल 2022 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कांतारा' का प्रीक्वल है। पहली फिल्म ने भारतीय सिनेमा में लोककथाओं, देव-परंपरा और भूत कोला की संस्कृति को जिस तरह पेश किया था, उसी विरासत को और गहराई देते हुए ऋषभ शेट्टी ने प्रीक्वल में कहानी को उसके मूल तक ले जाकर दिखाया है। इस फिल्म का निर्देशन भी ऋषभ ने ही किया है। फिल्म में मां चामुंडा सिर्फ देवी का रूप नहीं हैं, बल्कि कहानी की सबसे अहम किरदार हैं।

Advertisement