बैंकिंग लाइसेंस बदं होने के बाद पेटीएम ने दिया स्पष्टीकरण, जानिए क्या है मामला
क्या है खबर?
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से पेटीएम पेमेंट्स बैंक (PPBL) का बैंकिंग लाइसेंस रद्द करने के बाद वन 97 कम्युनिकेशंस (पेटीएम) ने स्पष्टीकरण जारी किया है। इसमें कहा कि इस नियामक कार्रवाई से उसके संचालन या व्यवसाय पर कोई असर नहीं पड़ेगा। नियामक फाइलिंग और सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट में पेटीएम ने कहा कि उसका PPBL से कोई संबंध नहीं है और न ही उसके साथ उसका कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक समझौता है।
सफाई
कंपनी ने दिया यह स्पष्टीकरण
कंपनी ने कहा है कि हम PPBL की साझेदारी में कोई सेवाएं प्रदान नहीं करते हैं। वह स्वतंत्र रूप से काम करता है और पेटीएम का इसके बोर्ड या प्रबंधन में कोई दखल नहीं है। यह मामला पूरी तरह उसी से संबंधित है और इसे पेटीएम से नहीं जोड़ा जाना चाहिए और इससे कोई प्रत्यक्ष वित्तीय प्रभाव नहीं पड़ेगा। आगे बताया कि ऐप, UPI, QR, साउंडबॉक्स, कार्ड मशीन और मनी सहित उसकी सभी सेवाएं निर्बाध रूप से चलती रहेंगी।
मामला
केंद्रीय बैंक ने की थी यह कार्रवाई
यह स्पष्टीकरण कंपनी की ओर से 24 अप्रैल को RBI की ओर से PPBL का बैंकिंग लाइसेंस रद्द करने के बाद जारी किया गया है। केंद्रीय बैंक के इसके पीछे कारण बताया कि बैंक का संचालन जमाकर्ताओं के हितों के प्रतिकूल तरीके से किया गया। नियामक ने यह भी बताया कि बैंक का प्रबंधन सार्वजनिक हित के लिए हानिकारक था और वह लाइसेंस की निर्धारित शर्तों का पालन करने में विफल रहा था।