गूगल करेगी एंथ्रोपिक में 3,700 अरब रुपये तक का निवेश, कंप्यूटिंग क्षमता में होगा सुधार
क्या है खबर?
गूगल ने एंथ्रोपिक में 40 अरब डॉलर (करीब 3,700 अरब रुपये) तक का निवेश करने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फर्म की बढ़ती कंप्यूटिंग जरूरतों को पूरा करने की योजना बनाई है। अल्फाबेट की सहायक कंपनी फिलहाल 10 अरब डॉलर (करीब 920 अरब रुपये) का निवेश करने के लिए प्रतिबद्ध है। AI कंपनी कुछ निश्चित प्रदर्शन लक्ष्यों को हासिल करती है तो 30 अरब डॉलर (करीब 2,790 अरब रुपये) का अतिरिक्त निवेश करने की योजना है।
फायदा
निवेश से कंपनी को क्या होगा फायदा?
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, गूगल के इस नए निवेश से उस व्यवस्था का विस्तार हुआ है, जिसके तहत गूगल क्लाउड अगले 5 वर्षों में 5 गीगावाट की नई क्षमता प्रदान करेगा और इसे बढ़ाया जा सकता है। उसका और एंथ्रोपिक का संबंध इस सप्ताह की खबर से पहले का है। इस महीने की शुरुआत में, एंथ्रोपिक ने गूगल और चिप निर्माता ब्रॉडकॉम के साथ साझेदारी की घोषणा की थी, जो गूगल के लिए कस्टम AI चिप्स डिजाइन करती है।
मिथोस
मिथोस मॉडल के बाद हुआ बदलाव
निवेश का यह वादा तब आया है, जब एंथ्रोपिक ने इस महीने अपने लेटेस्ट मॉडल मिथोस को चुनिंदा भागीदारों के एक समूह के लिए जारी किया है। उसका कहना है कि मिथोस कंपनी का अब तक का सबसे शक्तिशाली मॉडल है और इसके साइबर सुरक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण एप्लीकेशंस हैं। इसी सप्ताह कंपनी ने अमेजन से 5 अरब डॉलर (करीब 460 अरब रुपये) का अतिरिक्त निवेश भी हासिल किया है, जो कंप्यूटिंग क्षमता को बढ़ाने में मददगार होगा।