LOADING...
कॉमेडियन राज शर्मा के निधन से टूटे वीर दास, लिखा- भाई तुम जैसा कोई नहीं
कॉमेडियन राज शर्मा के निधन से टूटा वीर दास का दिल

कॉमेडियन राज शर्मा के निधन से टूटे वीर दास, लिखा- भाई तुम जैसा कोई नहीं

Apr 25, 2026
11:04 am

क्या है खबर?

कॉमेडी जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन राज शर्मा का 50 वर्ष की आयु में निधन हो गया है, जिससे मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। इस खबर से उनके करीबी दोस्त और साथी कॉमेडियन वीर दास भी बेहद आहत हैं। राज को याद करते हुए वीर ने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक और दिल छू लेने वाला नोट साझा किया है।

दुखद

डलास के चर्चित कॉमेडियन थे राज शर्मा

डलास (अमेरिका) के मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन राज शर्मा ने 24 अप्रैल को आखिरी सांस ली। उनके निधन की जानकारी उस कॉमेडी क्लब ने साझा की, जहां वो अक्सर परफॉर्म किया करते थे। राज के आकस्मिक निधन ने न केवल विदेशी कॉमेडी सर्किट, बल्कि भारतीय कलाकारों को भी गमगीन कर दिया है। 25 अप्रैल को इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल नोट साझा करते हुए वीर ने बताया कि कैसे उनके दोस्त राज ने उनके करियर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिशा दी थी।

पोस्ट

मेरे करियर को दिशा देने वाला चला गया- वीर दास

वीर ने पुरानी यादें साझा करते हुए बताया कि कैसे राज ने उन्हें अमेरिकी मार्केट में कदम रखने के लिए प्रोत्साहित किया था। वीर ने लिखा, 'राज शर्मा ने ही मुझे 'लाफ फैक्ट्री' में मेरा पहला मंच दिलाया था। उन्होंने ही मुझे यकीन दिलाया कि मैं अमेरिकी बाजार में मुकाबला करने के काबिल हूं। राज ने मुझे बेहतरीन सलाह दी और मुझे खूब हंसाया। वो कॉमेडी के जादूगर थे। उनकी हाजिरजवाबी आज भी मेरी नजर में बेमिसाल और अतुलनीय है।'

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

वीर दास ने यूं दी दोस्त काे आखिरी विदाई

Advertisement

दुखी

"ये पेशा इंसान को अकेला बना देता है"

वीर ने आगे इस बात का ज़िक्र किया कि वो हमेशा राज शर्मा के उस एहसान को चुकाना चाहते थे। यही वजह थी कि जब वीर ने अपने कॉमेडी फेस्टिवल 'वीर्डऐस पजामा' की शुरुआत की, तो राज पहले व्यक्ति थे जिन्हें उन्होंने इसमें शामिल किया। इसके अलावा वीर ने अपने शो 'जेस्टिनेशन अननोन' में भी राज को जगह दी। वीर ने लिखा, 'हमारा ये पेशा (कॉमेडी) लोगों को कठोर बना सकता है और ये काफी अकेलापन भरा भी होता है।'

श्रद्धांजलि

वीर दास ने दिवंगत राज शर्मा को बताया 'बेमिसाल

वीर ने अपने भावुक नोट का अंत राज को एक कलाकार के रूप में मिलने वाले सबसे बड़े सम्मान के साथ किया। उन्होंने लिखा, "तुम एक शानदार दोस्त थे और तुम्हारा दिल बहुत बड़ा था। एक कॉमेडियन के तौर पर तुम्हारी सबसे बड़ी तारीफ यही है कि तुम्हारे बाद मंच पर परफॉर्म करना लगभग नामुमकिन था। ईश्वर तुम्हारी आत्मा को शांति दे, मेरे भाई।" राज कुछ समय से अस्पताल में भर्ती थे और इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर रहे थे।

Advertisement